शैलेश लोढ़ा 'द कपिल शर्मा शो' के बारे में ये क्या कह गए, बोले- मैं इस कॉमेडी को पसंद नहीं करता, जानें क्यों
Shailesh Lodha On The Kapil Sharma Show: टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आ चुके एक्टर शैलेश लोढ़ा पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल कुछ समय पहले ही शैलेश लौढ़ा ने कहा था कि उनका जो केस शो के प्रोड्यूर असित कुमार मोदी के खिलाफ चल रह था, वह जीत गए हैं और ऐसे में सीरियल के प्रोड्यूसर को उन्हें करोड़ों रुपए का भुगतान करना पड़ा है। वहीं शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा था कि शैलेश लोढ़ा कोई केस नहीं जीते हैं बल्कि उन्होंने बाहर ही सेटलमेंट कर लिया है। वहीं एक बार फिर शैलेश लोढ़ा सोशल मीडिया पर छा गए हैं और इस बार वह 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर चर्चा में हैं।
शैलेश लोढ़ा ने 'द कपिल शर्मा शो' की आलोचना की थी
आपको बता दें कि शैलेश लोढ़ा एक शानदार अभिनेता होने के साथ साथ एक फेमस कवि भी हैं। उन्हें सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के रोल से पॉपुलैरिटी मिली थी। पिछले साल शैलेश लोढ़ा 'द कपिल शर्मा शो' में भी दिखाई दिए थे। हालांकि 'द कपिल शर्मा शो' की शैलेश लोढ़ा ने आलोचना की थी जिसका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोगों ने शैलेश लोढ़ा को जमकर किया ट्रोल
इस वीडियो को चलते शैलेश लोढ़ा को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में शैलेश लोढ़ा ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है और अपनी सफाई दी है। आपको बता दें कि शैलेश लोढ़ा पिछले साल 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आए थे।
शैलेश लोढ़ा ने कही ये बड़ी बात
वहीं लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में शैलेश लोढ़ा ने अपनी ट्रोलिंग के बारे में खुलासा किया। शैलेश लोढ़ा ने कहा- कपिल और मैंने एक साथ काम किया है और साल 2012 में हमने सिंगापुर में एक साथ शो भी किया था। मैं उस समय जो कहना चाह रहा था वह ये था कि बुआ, दादी का मेहमानों के साथ फ्लर्ट करना हमारी संस्कृति के अनुसार सही नहीं है और मैं अब भी इस पर कायम हूं। मैं इस तरह की कॉमेडी से असहमत हूं, बिल्कुल सहज नहीं हूं।
शैलेश लोढ़ा ने कहा- मैंने कविता की ताकत दिखाई
शैलेश लोढ़ा ने आगे कहा- लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं उनके शो में कभी नहीं जाऊंगा और दुनिया को नहीं बताऊंगा कि मैं क्या कर रहा हूं। मैं उनके शो में गया और हिंदी कविता की ताकत दिखाई। जब मैंने अपनी कविता 'मां' सुनाई तो शो में मौजूद हर शख्स की आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा- मैं वहां गया और साथ ले गया कविता की ताकत। कपिल शर्मा एक बहुत ही शानदार कॉमेडियन हैं और बहुत ही उम्दा कलाकार भी हैं। मुझे उनकी कॉमिक टाइमिंग बहुत अच्छी लगती है।












Click it and Unblock the Notifications