Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंकज धीर की मौत से 13 घंटे पहले बेटे ने ये क्या लिख दिया था? किया था अजीब पोस्ट, क्या है इसके पीछे का राज?

Pankaj Dheer Death: टीवी के मशहूर शो 'महाभारत' में कर्ण का दमदार किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर के निधन की खबर ने पूरे एंटरटेनमेंट जगत को सदमे में डाल दिया है। आज यानी 15 अक्टूबर की सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

'महाभारत' के कर्ण यानी पंकज धीर की मौत हो गई है
68 की उम्र में पंकज धीर के निधन से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि उनके फैंस और सहकर्मी भी गहरे दुख में हैं। लेकिन इस बीच, उनके बेटे निकितिन धीर (जो खुद भी एक लोकप्रिय एक्टर हैं) का एक इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Pankaj Dheer

बेटे निकितिन धीर का भावुक पोस्ट

ये पोस्ट निकितिन धीर ने अपने पिता की मौत से कुछ ही घंटे पहले शेयर किया था। पंकज धीर के निधन से लगभग 13 घंटे पहले यानी देर रात करीब 1 बजे निकितिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था।

निकितिन धीर ने लिखी ऐसी बात

-इस पोस्ट में निकितिन धीर ने लिखा था- जो सामने आ रहा है, उसे आने दो, जो सामने है, उसे रहने दो और जो गया, उसे जाने दो। एक शिव भक्त के रूप में कहता हूं, शिवार्पणम और आगे बढ़ो, वो आपका ध्यान रखेगा।

-निकितिन धीर का ये मैसेज देखने के बाद अब लोग इसे पंकज धीर के निधन से जोड़कर देख रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि शायद निकितिन को पहले से किसी अनहोनी का एहसास हो गया था।

लोगों ने किए ऐसे इमोशनल कमेंट्स

-पंकज धीर के निधन की खबर सामने आते ही निकितिन धीर का इंस्टाग्राम यूजर्स द्वारा खंगाला जाने लगा है। कुछ ही घंटों में उनका ये पोस्ट वायरल हो गया और फैंस भावुक कमेंट्स करने लगे हैं।

-एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा है- लगता है निकितिन धीर को पहले से कुछ महसूस हो गया था। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- किसी बेटे के लिए ऐसे शब्द कहना बेहद मुश्किल होता है। वहीं एक और फैन ने लिखा है- पिता का जाना बेटे के लिए सबसे बड़ा दर्द होता है, शायद उन्होंने खुद को मजबूत करने के लिए ही ये लिखा था।

पंकज धीर का एक्टिंग करियर

-पंकज धीर ने अपने करियर में टीवी से लेकर फिल्मों तक कई यादगार किरदार निभाए थे। महाभारत में कर्ण के रोल से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है, वहीं उनके बेटे निकितिन के इस पोस्ट ने सभी के दिलों को छू लिया है।

-पंकज धीर के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ आ गई है। फैंस और सेलेब्स सभी उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। हर कोई यही कह रहा है कि कर्ण जैसे महान कलाकार को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+