What Jhumka Song: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का धमाकेदार गाना 'वाट झुमका' रिलीज, लोगों ने कही ये बात
What Jhumka Song: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर अपनी अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी। कुछ समय पहले फिल्म का 'तुम क्या मिले' गाना रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म का दूसरा गाना 'वाट झुमका' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को देखने के बाद लोग तरह तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का दूसरा गाना 'वाट झुमका' आज रिलीज कर दिया गया है। ये गाना सुनने में फिल्म की स्टारकास्ट की तरह ही काफी धमाकेदार लग रहा है। डांस स्टेप्स से लेकर कॉस्टयूम तक, हर एक चीज का बहुत अच्छे से ध्यान रखा गया है। हालांकि, इस गाने को पहले रिलीज हो चुके कुछ गानों जैसा भी बताया जा रहा है। इस गाने को जोनिता गांधी और अरिजीत सिंह ने गाया है। वहीं इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

'वाट झुमका' गाना रिलीज
लोगों की मानें तो 'वाट झुमका' गाना सुनकर पुराने टाइम का गाना 'झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में' और 'शो मी योर ठुमका' की याद आने लगेगी। यही कारण है कि बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने को कॉपी भी बता रहे हैं। देखें गाना-
'तुम क्या मिले' गाने को लोगों ने किया था पसंद
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म का 'तुम क्या मिले' गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया था। 'तुम क्या मिले' गाने पर अभी तक 46 मिलियन व्यूज और 500 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
इस दिन रिलीज होगी ये फिल्म
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन और वायकॉम 18 स्टूडियोज ने बनाया है। ये फिल्म आगामी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications