'घंटेभर की कीमत क्या है?' फेमस एक्ट्रेस को किए गंदे मैसेज, 'नीली साड़ी वाली' का रातोंरात हुआ ऐसा हाल
Girija Oak: एक्ट्रेस गिरिजा ओक पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हुए वीडियो ने उन्हें रातोंरात नेशनल क्रश का टैग दिलाया, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। इस तेजी से आई पॉपुलैरिटी ने गिरिजा ओक जितनी खुशी दी, उतनी ही परेशानियां भी। खुद गिरिजा ने इसका डार्क साइड इंटरव्यू में सामने रखा है।
गिरिजा ओक को मिला है 'नेशनल क्रश' का टैग
गिरिजा ओक ने हाल ही में द लल्लनटॉप से बातचीत की। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उनकी कुछ बोल्ड तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें इंडिया की 'सिडनी स्वीनी' कहना शुरू कर दिया था और 'नेशनल क्रश' का टैग दे दिया था।

इंटरनेट ने गिरिजा ओक का किया ऐसा हाल
जब गिरिजा ओक से पूछा गया था कि इस वायरल फेम के बाद उनके जीवन में क्या बदला तो उन्होंने साफ कहा था- कुछ खास नहीं। उन्होंने बताया कि मशहूर होने के बावजूद अभी भी उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर कम ही मिल रहे हैं।
एक्ट्रेस को लेग कर रहे हैं भद्दे मैसेजेस
-गिरिजा ओक ने बताया कि अचानक मिली पॉपुलैरिटी के साथ उन्हें अप्रिय अनुभव भी होने लगे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें भद्दे और आउट ऑफ लाइन मैसेजेस भेजे हैं।
-एक्ट्रेस ने बताया- एक यूजर ने मैसेज किया है- मैं आपके लिए कुछ भी कर सकता हूं, बस एक मौका दीजिए। किसी ने तो हद पार करते हुए उनसे उनका रेट तक पूछ लिया है और कहा है- एक घंटे बैठने की कीमत क्या है?
-गिरिजा ओके के मुताबिक ऐसे लोग अगर असल जिंदगी में सामने आ जाएं तो शायद नजरें भी न मिला पाएं लेकिन स्क्रीन के पीछे कुछ भी लिखने से नहीं डरते।
गिरिजा ओक का फिल्मी सफर
जानकारी के अनुसार गिरिजा ओक ने मराठी सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी और टीनएज में ही पहला फिल्म प्रोजेक्ट किया था। हिंदी फिल्मों में उन्होंने सपोर्टिंग रोल्स से पहचान बनाई है। गिरिजा ओक ने 'तारे जमीन पर' और 'शोर इन द सिटी' जैसी फिल्मों में काम किया है। मराठी इंडस्ट्री में वह एक स्थापित और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।
OTT की पॉपुलर फेस हैं गिरिजा ओक
बड़े पर्दे के साथ-साथ गिरिजा ओक OTT की भी फेमस एक्ट्रेस हैं। वह टीवी शो 'लेडीज स्पेशल' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज 'मॉडर्न लव: मुंबई' और 'इंस्पेक्टर जेंडे' में भी काम किया था। वह बॉलीवुड के दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। जल्द ही वह गुलशन देवैया के साथ 'परफेक्ट फैमिली' में दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications