क्या है Akshay Kumar की जाति? क्या मुसलमान हैं एक्टर की पत्नी ट्विंकल खन्ना? क्यों हो रही कपल के धर्म पर चर्चा
Akshay Kumar and Twinkle Khanna Caste: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल अक्षय कुमार गत 19 जनवरी 2026 (सोमवार) शाम एक बड़े सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। इस हादसे के बाद से अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं।
अक्षय कुमार की कार का भायनक एक्सीडेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट से जुहू स्थित अपने घर लौट रहे अक्षय कुमार के काफिले में शामिल एक सिक्योरिटी वैन जुहू के सिल्वर बीच कैफे के पास भयानक एक्सीडेंट का शिकार हो गया था।

तेज रफ्तार मर्सिडीज ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पहले एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो उछलकर सीधे अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वैन से जा टकराया।
अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वैन हुई असंतुलित
इसके बाद अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वैन असंतुलित होकर एक्टर की एसयूवी से भिड़ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस टक्कर के कारण अक्षय कुमार के काफिले में शामिल एक गाड़ी पलट गई।
वैन के नीचे दबने से ऑटो ड्राइवर की हालत गंभीर
सिक्योरिटी वैन के नीचे दबने से ऑटो ड्राइवर और एक यात्री कुछ देर तक अंदर फंसे रहे, जिन्हें स्थानीय लोगों और सिक्योरिटी टीम की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल दोनों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल इस हादसे की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को लेकर उठ रहे सवाल
-इस हादसे की खबर सामने आने के बाद से जहां लोग अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का हालत के बारे में पूछ रहे हैं, वहीं कपल इसे लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। स्टार कपल की तरफ से इस हादसे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसी बीच लोग गूगल पर अक्षय कुमार और उनकी पत्नी को लेकर तरह तरह की चीजें सर्च कर रहे हैं।
-इस गूगल सर्च में अक्षय कुमार के असली नाम से लेकर उनकी जाति और धर्म तक के बारे में लोग जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैंय़ साथ ही उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को लेकर भी तरह के सवाल किए जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है अक्षय कुमार का असली नाम। क्या है अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना की जाति और दोनों कौन सा धर्म फॉलो करते हैं।
क्या है अक्षय कुमार की जाति?
अक्षय कुमार का राजीव हिर ओम भाटिया है। उनका जन्म अमृतसर, पंजाब में हुआ था। वह एक पंजाबी हिंदू परिवार से हैं और उनकी जाति मुख्य रूप से खत्री (Khatri) मानी जाती है। हालांकि कुछ स्रोतों में उन्हें पंजाबी राजपूत या भाटिया (जो खत्री समुदाय में एक उपनाम है) बताया गया है, जो पंजाब क्षेत्र के पारंपरिक व्यापारी और योद्धा वर्ग से संबंधित हैं।
कौन सा धर्म फॉलो करते हैं अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार एक पंजाबी हिंदू परिवार से हैं और खुद को हिंदू मानते हैं लेकिन उनका कहना है कि वह किसी धर्म विशेष से बंधे नहीं हैं और सिर्फ 'भारतीय' होने में विश्वास रखते हैं। हालांकि भगवान शिव में उनकी गहरी आस्था है और वह अक्सर मंदिरों में जाते हैं। वह किसी एक धर्म की रूढ़िवादिता से हटकर, एक उदार और आध्यात्मिक दृष्टिकोण रखते हैं।
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना की क्या है जाति?
-ट्विंकल खन्ना की कोई एक निश्चित 'जाति'नहीं है क्योंकि उनका पालन-पोषण कई तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बीच हुआ है। उनके पिता हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार, राजेश खन्ना का परिवार हिंदू था, जिसमें पंजाबी मूल के लोग शामिल थे।
-वहीं ट्विंकल खन्ना की मां एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया का परिवार एक गुजराती पृष्ठभूमि से है और उनकी नानी इस्लाम धर्म के इस्माइली खोजा समुदाय से थीं। ट्विंकल खन्ना की शादी एक पंजाबी परिवार (अक्षय कुमार के साथ) में हुई है लेकिन उनकी परवरिश में हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपराओं का प्रभाव है।
कौन सा धर्म फॉलो करती हैं ट्विंकल खन्ना?
मिली-जुली परवरिश के कारण, ट्विंकल खन्ना सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और उन्हें लगता है कि इंसानियत और संस्कार धर्म से ज्यादा जरूरी है। वह अपने पति अक्षय कुमार और दोनों बच्चों के साथ सभी प्रकार के उत्सवों का मजा लेती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
हादसे के बाद घटनास्थल के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। पुलिस ने वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच तेज कर दी है।
क्यों चुप हैं अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना?
जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना विदेश में अपनी 25वीं वेडिंग एनिवर्सरी मनाकर मुंबई लौट रहे थे। कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की झलक भी शेयर की थी। हालांकि इस हादसे पर अब तक अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications