Hema Malini ने सौतन प्रकाश कौर को लेकर ये क्या कह दिया? सामने आई 'टॉर्चर' करने की बात, खुला ऐसा राज
Hema Malini On Prakash Kaur: बॉलीवुड के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र की मौत ने इंडस्ट्री के साथ साथ आम लोगों को भी सदमे में डाल दिया है। लोग उनकी मौत के 7 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक इस दुख से उबर नहीं पाए हैं।
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी
आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने साल 1954 में सिर्फ 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से शादी कर ली थी। उस दौर में वह फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया से बेहद दूर थे। पंजाब के फगवाड़ा में पले-बढ़े धर्मेंद्र की किस्मत तब बदली, जब साल 1959 में उन्होंने 'फिल्मफेयर टैलेंट हंट' प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।

1960 में धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में किया डेब्यू
इसी जीत ने धर्मेंद्र को मुंबई की ओर आगे बढ़ने का रास्ता दिया। साल 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से उन्होंने अभिनय की यात्रा शुरू की। आगे का दशक उनके करियर का स्वर्णिम दौर साबित हुआ। धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के चार बच्चे, सनी देओल (1957), विजेता (1962), अजीता (1966) और बॉबी देओल (1969) हैं।
हेमा मालिनी की एंट्री और प्यार की शुरुआत
-साल 1970 में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पहली बार फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था। 'शराफत' (1970), 'नया जमाना' (1971), 'सीता और गीता' (1972), 'जुगनू' (1973), 'दोस्त' (1974) और 'शोले' (1975) में दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी।
-ऑन-स्क्रीन कपल के रूप में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी इतनी पसंद की गई कि वास्तविक जीवन में भी उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। उस समय ये भी कहा गया था कि धर्मेंद्र ने शोले में 'वीरू' का किरदार इसलिए स्वीकार किया था ताकि वह हेमा मालिनी के साथ ज्यादा समय गुजार सकें।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी और विवाद
-आखिरकार साल 1980 में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी कर ली थी और सभी अफवाहें सच हो गई थीं। हालांकि ये फैसला विवादों से घिरा रहा था। उसी दौरान प्रकाश कौर ने पहली और आखिरी बार मीडिया से बात करते हुए कहा था- धर्मेंद्र परफेक्ट पति नहीं हैं लेकिन बेहतरीन पिता हैं। हेमा मालिनी बेहद खूबसूरत हैं। कोई भी पुरुष उनकी ओर आकर्षित हो सकता है।
-इसके बाद प्रकाश कौर और हेमा मालिनी ने आपसी समझ से दूरी बनाए रखने का फैसला किया था। हालांकि इससे पहले दोनों एक-दूसरे से मिल चुके थे।
हेमा मालिनी ने प्रकाश कौर से बना रखी थी दूरी
-धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के फैसले का सम्मान करते हुए हेमा मालिनी ने हमेशा अपने लिए सीमाएं तय रखीं। उन्होंने धर्मेंद्र की जिम्मेदारियों या उनके परिवारिक जीवन में दखल देने की कोशिश कभी नहीं की।
-साल 1999 में सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने कहा था कि उन्होंने कभी भी अपनी सौतन प्रकाश कौर से प्रतिस्पर्धा नहीं की और न ही धर्मेंद्र के घर-परिवार में खलल डालने का प्रयास किया। उन्होंने कभी भी प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के रिश्ते के बीच में घुसने की कोशिश नहीं की।
'आप जिसे प्यार करते हो उसे सताने का क्या मतलब?'
-हेमा मालिनी ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था- जब आप किसी को सच्चा प्यार करते हैं और वही आपको मिलता है, तो छोटी-बड़ी बातों को लेकर उसे क्यों परेशान करें? मैंने कभी उन्हें इरिटेट नहीं किया, न दबाव डाला। मैं उनकी स्थिति समझती थी।
-जब हेमा मालिनी से पूछा गया था कि क्या उन्हें प्रकाश कौर या उनके परिवार से शिकायत है तो उन्होंने साफ कहा था- बिल्कुल नहीं। अगर दिल में कड़वाहट होती, तो मैं आज इतनी खुश नहीं होती। जिससे प्यार करते हो, उसे सताने का क्या मतलब?
-हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने कभी प्रकाश कौर से मुकाबला करने या धर्मेंद्र के मौजूदा घर में रुकावट डालने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा- आप किसी इंसान से बहुत प्यार करते हैं और आपको उस इंसान से बहुत प्यार मिलता है तो आप उस इंसान को इतनी छोटी-छोटी बातों के लिए कैसे टॉर्चर कर सकते हैं?
'मैंने हमेशा अपनी मर्यादा और गरिमा बनाए रखी'
-हेमा मालिनी ने कहा- मैंने प्रकाश कौर या उनके परिवार को कभी परेशान नहीं किया। मैं उनकी प्रॉब्लम समझती थी। जब मैं बहुत कुछ देती हूं, तो मुझे बहुत कुछ मिलता भी है।
-अपनी बायोग्राफी 'हेमा मालिनी: द ड्रीम गर्ल' में उन्होंने लिखा है- मैं किसी को दुखी नहीं करना चाहती थी। धर्मेंद्र ने मेरे और बेटियों के लिए जितना किया, वह किसी भी पिता की तरह था। मैंने हमेशा अपनी मर्यादा और गरिमा बनाए रखी। प्रकाश कौर के प्रति मेरा सम्मान हमेशा रहा और मेरी बेटियां भी उनके परिवार का सम्मान करती हैं।
ईशा देओल और प्रकाश कौर की मुलाकात
हालांकि हेमा मालिनी और प्रकाश कौर एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखती हैं लेकिन साल 2015 में एक बार दोनों परिवारों की राहें टकराई थीं। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र के भाई अजीत सिंह देओल गंभीर रूप से बीमार थे और उनसे मिलने ईशा देओल उनके घर पहुंची थीं। वहीं उनकी मुलाकात सौतेली मां प्रकाश कौर से हुई थी। ईशा देओल ने एक इंटरव्यू में बताया था- मैंने प्रकाश कौर के पैर छुए थे। उन्होंने आशीर्वाद दिया और मैं वहां से चली गई।












Click it and Unblock the Notifications