Hema Malini ने महिला फैन के साथ ये क्या किया? वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा, क्या है मामला?

Hema Malini Viral Video: हिंदी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका एक वायरल वीडियो, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

हेमा मालिनी का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी का लेटेस्ट वीडियो वायरल होने के बाद से लोग उन्हें एटीट्यूड वाली और घमंडी तक कह रहे हैं। हालांकि वीडियो को ध्यान से देखने पर मामला बिल्कुल अलग नजर आता है।

Hema Malini Viral Video

नवरात्रि इवेंट में क्या हुआ हेमा मालिनी के साथ?

उत्तर प्रदेश में हाल ही में आयोजित एक नवरात्रि इवेंट में हेमा मालिनी ने शिरकत की थी। इस दौरान एक महिला फैन, जो कंटेंट क्रिएटर भी हैं, उनके पास आकर मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने लगीं। कैमरा अचानक बहुत नजदीक आ जाने से हेमा मालिनी असहज हो गईं और उन्होंने कैमरे की ओर देखने की बजाय अपना चेहरा दूसरी ओर घुमा लिया।

सोशल मीडिया पर मिला नेगेटिव रिस्पॉन्स

-जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर आया, सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई लोगों ने कहा कि हेमा मालिनी को अपने फैंस के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए था। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- घमंडी औरत हेमा मालिनी।

-वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- रेखा जैसी सादगी और प्यार किसी में नहीं है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा है कि हेमा मालिनी का एटीट्यूड जया बच्चन जैसा है। दोनों इस मामले में दोस्त हैं।

हेमा मालिनी के फैंस आए सपोर्ट में

जहां कई लोग हेमा मालिनी को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ फैंस उनके समर्थन में भी खड़े हो गए हैं। उनका कहना है कि किसी भी सेलिब्रिटी की पर्सनल स्पेस का सम्मान करना चाहिए। फोटो या वीडियो बनाने से पहले उनसे इजाजत लेना जरूरी है। फैंस का मानना है कि हेमा मालिनी का इरादा अपनी फीमेल फैन को इग्नोर करने नहीं था, बल्कि वह कैमरे के अचानक पास आने से घबरा गई थीं।

क्या थी हेमा मालिनी की असली गलती?

-अगर वीडियो को ध्यान से देखा जाए तो साफ पता चलता है कि ये पूरी तरह से एक नैचुरल रिएक्शन था। कोई भी इंसान अचानक कैमरा चेहरे के सामने आ जाने पर अनकंफर्टेबल हो सकता है। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसे घमंड और एटीट्यूड का नाम देकर बड़ा मुद्दा बना दिया गया है।

-इस घटना से एक बात साफ है कि फैंस का प्यार जरूरी है, लेकिन सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी और स्पेस का सम्मान करना भी उतना ही अहम है। हेमा मालिनी का ये वीडियो भले ही विवादों में आ गया हो, लेकिन उनके समर्थक मानते हैं कि ये सिर्फ एक गलतफहमी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+