उर्फी जावेद के साथ ऐसा क्या हुआ कि बिगड़ गई तबीयत, सामने आई सच्चाई

सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद ने बताया है कि उनकी तबीयत कैसे बिगड़ गई थी और साथ ही कहा कि वह आगे से इस तरह की लापरवाही कभी नहीं करेंगी।

मुंबई, 10 अगस्तः पिछले दिनों सोशल मीडिया 'क्वीन' एक्ट्रेस उर्फी जावेद की तबीयत ज्यादा खराब हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वैसे तो उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब आउटफिट्स और बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन इस बार वह तबीयत खराब होने के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। उर्फी जावेद की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया अपनी एक फोटो शेयर करते हुए अपना हाल फैंस को बताया था। अब उन्होंने बताया है कि उनकी तबीयत कैसे बिगड़ गई थी और साथ ही कहा कि वह आगे से इस तरह की लापरवाही कभी नहीं करेंगी।

बुखार में भी किया फोटोशूट

बुखार में भी किया फोटोशूट

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार उर्फी जावेद ने अरना हेल्थ अपडेट देते हुए कहा है- मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही थी। बहुत तेज बुखार था और कमजोरी हो रही थी। ये वायरल फीवर था लेकिन मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और फोटोशूट करवाती रही। यही वजह है कि बाद में तबीयत ज्यादा खराब होने पर मुझे अस्पताल में एडमिट होना पड़ा। मैं 3 दिन तक अस्पताल में रही और फिर 7 अगस्त को ठीक महसूस करने पर मुझे डॉक्टरों ने घर वापस भेजा।

उर्फी जावेद को नहीं पसंद बीमार पड़ना

उर्फी जावेद को नहीं पसंद बीमार पड़ना

उर्फी जावेद ने कहा कि उन्हें बीमार पड़ना बिल्कुल पसंद नहीं है और उम्मीद करेंगी कि अब दोबारा वह बीमार न पड़ें। उनका कहना है कि बीमार पड़ने से उनका काम प्रभावित होता है और उन्हें अपने कमिटमेंट्स पूरे नहीं कर पाना पसंद नहीं है। उर्फी जावेद ने कहा कि वह पिछले कुछ समय से लगातार अपनी सेहत को नजरअंदाज कर रही थीं जिसकी वजह से उन्हें आखिरकार अस्पताल में एडमिट होना पड़ा।

बुखार के चलते अस्पताल में हुई थीं एडमिट

जानकारी के अनुसार तबीयत खराब होने से कुछ दिन पहले ही उर्फी जावेद ने बड़े ही अनूठे अंदाज में फैंस के सामने, बिग बॉस 16 के लिए ऑफर मिलने की खबरों का खंडन किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उर्फी जावेद को पिछले तीन दिनों से उल्टियां हो रही थीं। वह डिहाईड्रेशन का शिकार हो रही थीं। खबर है कि उर्फी को 103-104 फीवर था जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। डॉक्टर ने उन्हें कुछ टेस्ट कराने के लिए भी कहा था।

चाहत खन्ना के साथ हुई उर्फी की लड़ाई

उर्फी जावेद ने अपनी सेहत के बारे में कहा- मैं इस बात की तसल्ली करूंगी कि मेरा शेड्यूल बहुत ज्यादा बिजी हो तब भी मैं अपने लिए वक्त निकालूं और कभी भी इस तरह अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करूं। आपको बता दें कि उर्फी जावेद और चाहत खन्ना का झगड़ा हाल ही में काफी चर्चा में रहा था। दोनों ही स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के लिए गुस्सा और नफरत जाहिर की थी।

लाइम लाइट में छाई रहती हैं उर्फी

लाइम लाइट में छाई रहती हैं उर्फी

आपको बता दें कि उर्फी जावेद पिछले साल बिग बॉस ओटीटी में शामिल हुई थीं। इस शो के बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था। आए दिन उर्फी अपने अतरंगी फैशन और ड्रेसिंग सेंस के चलते लाइम लाइट में छाई रहती हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कॉफी विद करण सीजन 7 के चैट शो में कहा था कि उर्फी का फैशन बहुत यूनीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+