'मिया खलीफा के पैरों को क्या हो गया...?', इंस्टाग्राम पर वीडियो देख हैरान हुए फैंस

मिया खलीफा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान रहे गए।

न्यूयॉर्क: पोर्न इंडस्ट्री छोड़ने के बाद से एक्ट्रेस मिया खलीफा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में मिया खलीफा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लंदन ट्रिप की तस्वीरें भी शेयर कीं और बताया कि वो यूके छोड़ रही हैं। अब एक बार फिर मिया खलीफा अपने एक वीडियो को लेकर खबरों में हैं। दरअसल सोमवार को मिया खलीफा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान रहे गए। इस वीडियो में मिया खलीफा के पैर तीन गुना बड़े नजर आ रहे थे।

'मेरे शरीर का निचला आधा हिस्सा...'

'मेरे शरीर का निचला आधा हिस्सा...'

इंस्टाग्राम स्टोरी में मिया खलीफा ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वो पिंक कलर की बिकिनी पहने एक स्विमिंग पूल में खड़ी हुई नजर आ रही हैं और पानी के बाहर से उनके पैर तीन गुना बड़े दिख रहे हैं। अपने इस वीडियो के साथ कैप्शन में मिया खलीफा ने लिखा है, 'प्लीज, मेरे शरीर का निचला आधा हिस्सा देखिए...'। वीडियो में मिया खलीफा फनी रिएक्शन भी देती हुई नजर आ रही हैं।

एडल्ट फिल्मों से मिया खलीफा ने कितने रुपए कमाए?

एडल्ट फिल्मों से मिया खलीफा ने कितने रुपए कमाए?

आपको बता दें कि मिया खलीफा ने साल 2014 से 2015 के बीच तीन महीनों के लिए एडल्ट फिल्मों में काम किया था। एक इंटरव्यू के दौरान मिया खलीफा ने बताया कि इस दौरान उन्होंने एडल्ट फिल्मों से 12 हजार डॉलर (करीब 9 लाख रुपए) कमाए। मिया खलीफा ने कहा कि लोगों को लगता है कि मैंने उस इंडस्ट्री में करोड़ों रुपए की कमाई की, लेकिन ये बात सच नहीं है।

'एडल्ट फिल्में छोड़ीं तो कई मुश्किल आईं'

'एडल्ट फिल्में छोड़ीं तो कई मुश्किल आईं'

इसी इंटरव्यू में मिया खलीफा ने कहा कि एडल्ट फिल्में छोड़ने के बाद उन्हें एक सामान्य नौकरी हासिल करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मिया खलीफा ने बताया, 'एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से निकलने के बाद मैं कोई दूसरा काम करना चाहती थी, लेकिन उसके लिए मुझे बहुत खराब अनुभवों से गुजरना पड़ा। हालांकि मैंने मन बना लिया था कि अब मैं कभी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में नहीं जाऊंगी।'

एडल्ट फिल्मों में कैसे आईं मिया खलीफा

एडल्ट फिल्मों में कैसे आईं मिया खलीफा

मिया खलीफा का परिवार 2001 में लेबनान के बेरट से अमेरिका में आकर बस गया था। अपने शुरुआती करियर के दौरान मिया खलीफा ने एक रेस्टोरेंट में नौकरी की, जहां उनके एक दोस्त ने उन्हें एडल्ट फिल्मों में बारे में बताया और काम करने का ऑफर दिया। हालांकि एडल्ट इंडस्ट्री में मिया खलीफा महज तीन महीनों तक रहीं और इसके बाद फिल्में छोड़ दीं।

ये भी पढ़ें- ताबूत बनाने वाले जिस शख्स को 'पत्थर' के बदले मिले थे 13 करोड़ रुपए, अब उसने कहा- धोखा हो गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+