धर्मेंद्र के साथ आखिरी 24 दिन में क्या-क्या हुआ था? अस्पताल से घर आने के बाद कैसे थी एक्टर की हालत? जानें सच
Dharmendra: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टरों में से एक धर्मेंद्र ने गत 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। 89 साल के धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र को सांस संबंधी दिक्कतों के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। बीच में उन्हें डिस्चार्ज भी किया गया लेकिन आखिरकार जिंदगी से लड़ते-लड़ते सिनेा के इस लीजेंड ने दुनिया ही छोड़ दी।

लंबे समय से बीमार चल रहे थे धर्मेंद्र
पिछले एक महीने में धर्मेंद्र की सेहत को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थीं। कुछ ने फैंस को चिंता में डाला था तो कुछ फेक रिपोर्ट्स ने परिवार को आक्रोशित भी कर दिया था। आइए आपको बताते हैं धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने से लेकर निधन तक की पूरी टाइमलाइन में क्या-क्या हुआ।
धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने से लेकर निधन तक की पूरी टाइमलाइन
31 अक्टूबर 2025- हॉस्पिटल में भर्ती
धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते 31 अक्टूबर 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।
3 नवंबर 2025- हेमा मालिनी ने दिया था हेल्थ अपडेट
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होने पर हेमा मालिनी ने पैपराजी के सामने हाथ जोड़कर कहा था कि सब ठीक है। इस बयान से राहत की उम्मीदें जगी थीं।
10 नवंबर 2025- धर्मेंद्र को वेंटिलेटर पर रखने की खबर
इस दिन अचानक मीडिया में खबरें फैलने लगी थीं कि धर्मेंद्र को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है लेकिन सनी देओल की टीम ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। बयान में कहा गया था- धर्मेंद्र सर की हालत में सुधार हो रहा है, वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने भी सूत्रों के हवाले से वेंटिलेटर वाली खबरों को फेक बताया था।
10 नवंबर 2025- सनी देओल और सलमान खान पहुंचे थे हॉस्पिटल
इस दिन सनी देओल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह बेहद उदास दिखे थे। बाद में सलमान खान भी हॉस्पिटल पहुंचे थे। सलमान खन ने मीडिया की भीड़ पर इशारों में नाराजगी जताई। दोनों सितारों की मौजूदगी ने फैंस की चिंता और बढ़ा दी थी।
हेमा मालिनी की फैंस से अपील
इसी दिन हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि धर्मेंद्र ठीक हैं और फैंस से उनकी जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की थी।
11 नवंबर 2025- फेक डेथ न्यूज पर परिवार का फूटा गुस्सा
-इस दिन सोशल मीडिया पर फेक दावे फैलने लगे थे कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है। ईशा देओल ने बयान जारी किया था- मीडिया झूठी खबरें फैला रही है। पापा स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं। परिवार को प्राइवेसी दें। हेमा मालिनी ने गुस्से में कहा था- ये बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। झूठी खबरें फैलाना अक्षम्य है।
-सनी देओल का गुस्से भरा वीडियो भी सामने आया था- उन्होंने मीडिया को फटकार लगाते हुए कहा था- आप लोगों को शर्म आनी चाहिए, आपके घर में मां-बाप नहीं हैं क्या?
12 नवंबर 2025 - धर्मेंद्र हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए थे
सुबह 7:30 बजे धर्मेंद्र को एंबुलेंस से घर ले जाया गया था। परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि धर्मेंद्र घर पर रिकवरी करेंगे और अनावश्यक अटकलों से दूर रहने की अपील की थी। डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि परिवार चाह रहा था कि वह अपने घर पर रहें, जहां उन्होंने जिंदगी का बड़ा हिस्सा बिताया है।
अमिताभ बच्चन और सलमान खान की भावुक प्रतिक्रियाएं
अमिताभ बच्चन ने नो एथिक्स लिखकर झूठी खबरें फैलाने वालों पर नाराजगी जताई थी।
कतर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ने कहा था- मेरे आने से पहले सिर्फ एक शख्स थे-धरम जी। वह मेरे पिता की तरह हैं। उम्मीद है वो जल्द ठीक हो जाएं।
17 से 20 नवंबर 2025 - सितारों की मुलाकातें और धीरे-धीरे रिकवरी
17 नवंबर 2025 को शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम के साथ धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे। वहीं 20 नवंबर को धर्मेंद्र के बेहतर होने की खबर आई, जिससे फैंस को राहत मिली थी।
24 नवंबर 2025 - धर्मेंद्र का निधन
हालांकि 24 नवंबर 2025 की सुबह दुखद खबर आई कि धर्मेंद्र इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ गए। विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां सनी देओल ने उन्हेंमुखाग्नि दी।
किस बीमारी से जूझ रहे थे धर्मेंद्र?
-89 वर्षीय धर्मेंद्र को उम्र से जुड़ी कई समस्याएं थीं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी,फेफड़ों की क्षमता कम होना, हार्ट की मजबूती में कमी और ऑक्सीजन लेवल गिरते ही सांस फूलना जैसी समस्याएं हो रही थीं। ये समस्याएं पिछले कुछ समय से बार-बार सामने आ रही थीं।
-अपने आखिरी 24 दिनों में धर्मेंद्र अपने पूरे परिवार के साथ रहे। दूसरी पत्नी हेमा मालिनी, पहली पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल और सभी बच्चे उनके साथ परछाई की तरह मौजूद रहे थे। धर्मेंद्र के जाने से भारतीय सिनेमा का एक युग खत्म हो गया है। फैंस के दिलों में "ही-मैन" की यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता ने पति से क्यों लिया 12 Cr. का कर्ज? सोने-हीरे से भरी तिजोरी, कितनी सपंत्ति? -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 12: 'धुरंधर 2' का धमाका, 12वें दिन गिरावट के बाद भी 1400 करोड़ क्लब के करीब -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका












Click it and Unblock the Notifications