धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में 13 मिनट तक हेमा मालिनी को क्या हुआ था? रोने लगी थीं एक्ट्रेस, वीडियो ने खोला सच
Hema Malini Video: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपने पति और हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर के चले जाने के बाद से आज भी खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। उनके जीवन के हमसफर, दिग्गज अभिनेता और इंडस्ट्री के ही-मैन धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
हेमा मालिनी के आंखों में नजर आया गहरा दर्द
धर्मेंद्र के चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ एक्टर के पूरे परिवार की दुनिया ही बदल गई है। लंबे समय से साथ निभाने वाले इस रिश्ते के टूटने का दर्द आज भी हेमा मालिनी की आंखों में साफ दिखाई देता है।

धर्मेंद्र को याद कर फूट फूटकर रोने लगीं हेमा मालिनी
-हाल ही में दिल्ली में आयोजित धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में जब हेमा मालिनी ने एक्टर को याद किया तो वह खुद पर काबू नहीं रख पाईं और मंच पर ही फूट फूटकर रो पड़ीं। इस दौरान उनकी दोनों बेटियों, ईशा देओल और आहना देओल ने अपनी मां को संभाला।
-हेमा मालिनी ने इस प्रार्थना सभा में मंच पर कहा था- कभी नहीं सोचा था कि धरम जी के लिए शोक सभा रखनी पड़ेगी। आपको बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के एक श्लोक से हुई थी जिसके बाद धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी, एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी भावुक हो गई थीं।
13 मिनट तक रोती रहीं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने जैसे ही मंच पर धर्मेंद्र के बारे में बोलना शुरू किया, उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। वह अपने इमोशन्स को रोक ही नहीं पा रही थीं। वह काफी देर तक सिर्फ रोती रहीं। इसके बाद 13 मिनट तक सबकुछ शांत रहा। वहां मौजूद हर कोई धर्मेंद्र को याद कर रहा था। 13 मिनट बाद हेमा मालिनी ने दोबारा बोलना शुरू किया और धर्मेंद्र को लेकर कई बातें शेयर कीं।
'मैं इस दर्द से कभी नहीं ऊबर पाउंगी'
इसके बाद हेमा मालिनी ने भारी मन से कहा था- मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि जिंदगी में ऐसा दिन आएगा जब मुझे अपने धरम जी के लिए शोक सभा रखनी होगी। दुनिया उनके जाने से दुखी है लेकिन मेरे लिए ये ऐसा दर्द है जिससे मैं शायद ही कभी उबर न पाऊं। उनकी बात सुनकर सभा में बैठे हर चेहरे पर उदासी छा गई थी।
धर्मेंद्र से 57 साल पुराना था हेमा मालिनी का रिश्ता
हेमा मालिनी ने बताया कि उनका रिश्ता धर्मेंद्र से लगभग 57 साल पुराना था। उन्होंने कहा- फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद सबसे ज्यादा काम मुझे धरम जी के साथ ही मिला था। हमारी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। जिस इंसान के साथ मैंने फिल्मों में प्यार निभाया, वही मेरे जीवन का सच्चा साथी भी बना।
'धर्मेंद्र की किताब लिखने की इच्छा रह गई अधूरी'
-हेमा मालिनी ने आगे कहा- हम दोनों ने हर मुश्किल का सामना एक साथ किया था और ये रिश्ता आखिरी सांस तक मजबूत बना रहा था। हेमा मालिनी ने ये भी बताया कि धर्मेंद्र हाल के वर्षों में शायरी और कविताएं खूब लिखते थे। उन्होंने कहा- मैंने उनसे कहा था कि उनकी बेहतरीन रचनाओं को किताब के रूप में प्रकाशित करवाया जाए।
-हेमा मालिनी ने बताया- धर्मेंद्र इस विषय को लेकर गंभीर भी थे लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था और उनका सपना अधूरा रह गया। वो अपनी किताब नहीं लिख पाए।
दिल्ली की प्रार्थना सभा में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां
-11 दिसंबर 2025 को दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शामिल हुई थीं।
-इनमें गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन, एक्ट्रेस कंगना रनौत, अरुण गोविल, किरण रिजिजू, बांसुरी स्वराज और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद थीं। इससे पहले मुंबई स्थित हेमा मालिनी के घर पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए गीता पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया था।
अमित शाह ने शेयर किया दिल छू लेने वाला किस्सा
प्रार्थना सभा में अमित शाह ने धर्मेंद्र के साथ एक खास बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा- मैं उनसे कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिला था लेकिन उन्होंने मुझे एक बार फोन किया था। वह हेमा मालिनी जी के चुनाव को लेकर चिंतित थे और चाहते थे कि वो बड़े अंतर से जीतें। ये उनके पत्र में भी लिखा था और वही हुआ।
बांसुरी स्वराज ने हेमा मालिनी को लगाया गले
सुषमा स्वराज की बेटी और बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज जब धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं तो वह हेमा मालिनी को गले लगाकर ढांढस बंधाती दिखाई दी थीं। ये पल वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम कर गया था।












Click it and Unblock the Notifications