'मैं लापता होना चाहता हूं, मैंने सब दे दिया', क्या हुआ अभिषेक बच्चन को? क्या ऐश्वर्या राय ने कुछ किया?
Abhishek Bachchan Post: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। कभी लोग उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा करते नजर आते हैं तो कभी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और जल्द ही वह तलाक लेने वाले हैं। हालांकि बाद में इन खबरों को अफवाह बताया गया। वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या की कई तस्वीरों और वीडियोज ने भी तलाक की अफवाह को खारिज कर दिया है।

अभिषेक बच्चन का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
इसके बाद कहा जा रहा था कि अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस निम्रत कौर के बीच एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था जिसके चलते ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार से दूरी बना ली थी लेकिन बाद में इसे भी झूठ साबित कर दिया गया था।
अभिषेक बच्चन का लेटेस्ट पोस्ट हुआ वायरल
फिलहाल सोशल मीडिया पर फिर से अभिषेक बच्चन को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। खबर है कि अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे पढ़कर हर कोई हैरान हो रहा है।
अभिषेक बच्चन ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट
दरअसल अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद से लोग उन्हें लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन के पिता यानी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने एक्स हैंडल पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन अब अभिषेक के पोस्ट ने हंगामा मचा दिया है।
लोगों को हुई अभिषेक बच्चन की फिक्र
-अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर बड़ी अजीब सी बातें करते हुए नजर आए हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है। उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जिसे देखकर लोगों को उनकी फिक्र होने लगी है। लोगों की मानें तो वो जिस तरह की बातें कर रहे हैं वह नॉर्मल नहीं लग रहा है।
-आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ज्यादातर सोशल मीडिया पर बस अपने प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करते हुए नजर आते हैं और पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर ही रखते हैं। ऐसे में लोगों का ध्यान उनकी क्रिप्टिक पोस्ट पर बड़ी ही आसानी से चला गया है।
अभिषेक बच्चन ने लिखा है- मैं एक बार लापता होना चाहता हूं
अभिषेक बच्चन ने अपने नोट में लिखा है- मैं एक बार लापता होना चाहता हूं, भीड़ में खुद को फिर से पाना चाहता हूं। जो कुछ भी था, सब दे दिया अपनों के लिए। अब जरा सा वक्त, बस अपने लिए चाहता हूं। इस नोट को शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन ने कैप्शन में लिखा है- कभी-कभी खुद से मिलने के लिए, सब से मिसिंग होना पड़ता है।
वायरल पोस्ट ने मचाया हंगामा
अभिषेक बच्चन के इस क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन से इस पोस्ट के पीछे का कारण पूछते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर अभिषेक बच्चन अचानक गायब होने की बात क्यों कर रहे हैं? क्या उनको कोई दुख पहुंचा है? क्या वो किसी से परेशान हो गए हैं?
अभिषेक बच्चन के पोस्ट को देख फैंस के मन में उठे सवाल
-अभिषेक बच्चन के फैंस के अनुसार एक्टर के इस पोस्ट को देखकर लग रहा है जैसे वो किसी बात से बेहद परेशान हैं और इस वक्त सबसे दूर चले जाना चाहते हैं। वो परिवार से भी दूर होकर खुद के लिए वक्त निकालना चाहते हैं।
-वहीं कुछ लोगों का मानना ये है कि अभिषेक बच्चन इस पोस्ट के जरिए अपनी किसी फिल्म का प्रमोशन भी कर सकते हैं। 'मिसिंग' शब्द से शायद वह लोगों को कोई खास हिंट देना चाहते हैं। हालांकि इस पोस्ट के पीछे अभिषेक बच्चन की क्या सोच है वो तो एक्टर खुद ही जानते हैं। लेकिन लोग इस समय उनकी और उनके पिता अमिताभ बच्चन की तुलना करने में लगे हुए हैं।
-कई लोग अभिषेक बच्चन के इस पोस्ट का जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से अमिताभ बच्चन कुछ भी पोस्ट कर रहे हैं, वहीं अब उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी इसी राह पर चल पड़े हैं और बहकी बहकी बातें लिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications