दीपिका पादुकोण के बारे में ये क्या बोल गए शाहरुख खान, 'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने पर कह दी ऐसी बात

Shah Rukh Khan On Pathaan: फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। अब इस पर शाहरुख खान ने अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही उन्होंने दीपिका पादुकोण को लेकर भी कई बातें कही हैं।

deepika padukone

Shah Rukh Khan On Pathaan: बॉलीवुड फिल्मों के 'बादशाह' यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' का बॉयकॉट किए जाने के बावजूद इस मूवी ने विदेश में ए़डवांस बुकिंग के मामले में धमाका कर दिया है। इससे साफ पता चलता है कि विदेश में भी सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस की कमी नहीं है। आपको बता दें कि इस फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक इस गाने का विरोध करते नजर आए रहे थे। इसी बीच शाहरुख खान ने भी अब दीपिका पादुकोण के इस गाने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शाहरुख खान ने इस गाने पर कुछ ऐसी बातें कही हैं जिन्हें सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

शाहरुख खान ने 'बेशरम रंग' पर रखी अपनी बात

शाहरुख खान ने 'बेशरम रंग' पर रखी अपनी बात

आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। अब तक इस फिल्म को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई हैं। कुछ ने इस मूवी के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर विवाद किया तो कुछ लोगों ने शाहरुख खान पर ही सवाल उठा दिए थे। हालांकि अब तक इस पूरे मामले पर न तो दीपिका पादुकोण ने कोई बात कही थी और न ही शाहरुख खान ने खुद कोई रिएक्शन दिया था। यहां तक कि फिल्म मेकर्स ने भी कोई ऑफिशियल बयान लोगों के सामने नहीं रखा था।

दीपिका पादुकोण पर शाहरुख खान ने की ऐसी टिप्पणी

दीपिका पादुकोण पर शाहरुख खान ने की ऐसी टिप्पणी

अब फिल्म के लीड हीरो शाहरुख खान ने अपनी मूवी 'पठान' और इसके गाने 'बेशरम रंग' को लेकर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इशारों ही इशारों में काफी कुछ कह दिया है। आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से जुड़ा एक इंटरव्यू लोगों के साथ शेयर किया है। इस इंटरव्यू में शाहरुख खान कई तरह के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं। वह अपने को-स्टार जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण पर भी रिएक्ट करते हैं। इस इंटरव्यू में उनसे फिल्म के गाने बेशरम रंग से जुड़ा सवाल भी किया जाता है और वह अपना रिएक्शन भी देते हैं।

दीपिका के एक्शन सीन्स के दीवाने हुए शाहरुख खान

दीपिका पादुकोण के बारे में किंग खान ने इंटरव्यू में कहा- दीपिका बहुत ही शानदार एक्ट्रेस हैं। उन्होंने इस फिल्म में एक्शन भी जबरदस्त किया है। 'बेशरम रंग' गाने के लिए दीपिका जैसी ही कोई हीरोइन चाहिए थी, जिनकी कद काठी और एक्शन सब परफेक्ट हो। जब आप पठान देखेंगे तो समझेंगे कि कैसे वह बेहतरीन डांस भी करती हैं और एक्शन भी जबरदस्त करती हैं। वहीं शाहरुख खान ने कहा- सिद्धार्थ और फिल्म मेकर्स ने इस गाने की शूटिंग के लिए स्पेन के बेहद ही खास लोकेशन को चुना था। मैंने खुद भी ऐसी लोकेशन पहले नहीं देखी थी। ये बहुत ही खूबसूरत जगह है। मैं शूटिंग में अपने बच्चों को भी वहां ले गया था और उन्होंने भी वहां खूब इन्जॉय किया था।

जॉन अब्राहम को लेकर शाहरुख खान ने कही ये बात

जॉन अब्राहम को लेकर शाहरुख खान ने कही ये बात

शाहरुख खान ने जॉन अब्राहम के बारे में कहा- जॉन को मैं बहुत सालों से जानता हूं। हम दोनों कई बार मिले हैं। वह शर्मीले किस्म के शख्स हैं। वह बेहतरीन एक्टर हैं और काफी कूल भी हैं। उन्होंने विलेन बनने के लिए जो रिस्क लिया वह बेहतरीन है। एक्शन सीन्स करने में मैंने उनसे भी काफी कुछ सीखा है। शाहरुख खान ने कहा- शुरुआत में जॉन अब्रहाम मुझे मारने वाले सीन्स में कतरा रहे थे। फिर मैंने ही कहा कि नहीं लगेगा मुझे अच्छे से मारो। मैं यकीन से कह रहा हूं कि जब 'पठान' रिलीज होगी तो जॉन अब्राहम के किरदार को खूब पसंद किया जाएगा।

10 कट के साथ रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

10 कट के साथ रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

सीबीएफसी ने फिल्म 'पठान' में 10 कट लगाए हैं और उसके बाद शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की इस मूवी को U/A सर्टिफिकेट दिया है। सर्टिफिकेट के अनुसार इस फिल्म की लंबाई 146 मिनट है यानी कि फिल्म 'पठान' 2 घंटे 26 मिनट की मूवी है। 'बेशर्म रंग' गाने के रिलीज होने के बाद खूब बवाल मचाने वाली भगवा बिकिनी के सीन को फिल्म से रिमूव कर दिया गया है। इसके अलावा इस गाने से दीपिका की बॉडी के क्लोज-अप शॉट्स, 'बहुत ही तंग किया' के बोल के दौरान बोल्ड डांस मूव्स और एक आपत्तिजनक साइड पोज को हटा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+