विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गईं कंगना रनौत, कहा- उन्हें उस धरती की पूजा करनी चाहिए जिस पर.....
Kangana Ranaut and Virat Kohli: गत 15 नवंबर 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल का मैच सभी के लिए यादगार साबित हुआ है। टीम इंडिया ने 70 रनों से न्यूजीलैंड की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आगामी 19 नवंबर 2023 को होने वाला है। आपको बता दें कि सैमीफाइनल मैच में विराट कोहली ने 50वां शतक लगाया और गॉड ऑफ द क्रिकेट सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इसके बाद से हर कोई विराट कोहली की तारीफ करने में लगा हुआ है। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी विराट की परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
कंगना रनौत ने की विराट कोहली की तारीफ
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मैच के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है, जहां विराट कोहली गॉड ऑफ द क्रिकेट सचिन तेंदुलकर को सम्मान देते हुए नजर आ रहे हैं। कंगना रनौत ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है और सोशल मीडिया पर उनके लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

कंगना ने वीडियो शेयर कर लिखी ये बात
वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा है- कितना अद्भुत। ये विराट कोहली द्वारा स्थापित की गई महान मिसाल भी है कि वह उन लोगों से कैसा व्यवहार करना चाहेंगे जो उनके रिकॉर्ड तोड़ते हैं। उन्हें उस धरती की पूजा करनी चाहिए जिस पर वह चलते हैं। वंडरफुल और बेहतरीन चरित्र वाले महान व्यक्ति, वह इसी के हकदार हैं। हांलाकि, ये पहली बार नहीं है जब कंगना ने विराट कोहली की तारीफ की है। इससे पहले भी कंगना विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को पावर कपल बता चुकी हैं।
कंगना रनौत की फ्लॉप फिल्में
आपको बता दें कि कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म 'तेजस' में देखा गया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। इससे पहले कंगना रनौत साउथ की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आई थीं। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। ऐसे में पिछले कुछ समय से कंगना की झोली में फ्लॉप फिल्मों की बरसात हो रही है। कंगना रनौत साल 2024 की शुरुआत में फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी जिसमें वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications