'मैं जिंदा हूं', हार्ट अटैक के बाद ये क्या बोल गए आसिफ खान, अस्पातल से दिखाई अपनी हालत

Aasif Khan Health Update: वेब सीरीज पंचायत में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर आसिफ खान की तबीयत को लेकर पिछले कुछ समय से चिंताजनक खबरें सामने आ रही थीं।

अस्पताल में चल रहा है आसिफ खान का इलाज
दिल का दौरा पड़ने की खबर ने आसिफ खान के फैंस को एक बड़ा झटका दिया है लेकिन अब अस्पताल से आई उनकी झलक थोड़ी राहत देने वाली है। आसिफ खान फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।

Aasif Khan

आसिफ खान ने शेयर की इंस्टा स्टोरी

हाल ही में आसिफ खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें वह अस्पताल के बेड पर दिखाई दे रहे हैं। फोटो में उनका हाथ नजर आ रहा है, जिस पर ड्रिप लगी हुई है और हार्टबीट मॉनिटर भी दिखाई दे रहा है। इस मुश्किल समय में भी आसिफ किताब पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

राहत इंदौरी की किताब से मिल रही हिम्मत

तस्वीर में आसिफ खान के हाथ में मशहूर शायर राहत इंदौरी की किताब मैं जिंदा हूं नजर आ रही थी। इस किताब को पढ़ते हुए आसिफ खान अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजरते हुए आत्मबल जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

आसिफ खान ने अपनी मानसिक हालत को बयां किया है

-आसिफ खान ने अपनी इस पोस्ट के बैकग्राउंड में एक गहरी बात कहने वाला ऑडियो जोड़ा है, जिसमें सुनाई देता है- आसान, कठिन है और कठिन है आसान के चौराहे पर टिके रहना। इस भीड़ में अकेला महसूस करना सरल है, पर अकेले में अकेले रहना कठिन है। ये शब्द जैसे उनके मौजूदा हालात और मानसिक स्थिति को बयां कर रहे हैं।

-इससे पहले आसिफ खान ने एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी थी कि बीते कुछ घंटे उनके लिए बेहद मुश्किल रहने वाले हैं। उनकी तबीयत अचानक ही बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। हालांकि बाद में उन्होंने कहा था कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और रिकवरी की राह पर हैं।

पंचायत में 'दामाद जी' के किरदार से मिली पहचान

-आसिफ खान को असली पहचान वेब सीरीज पंचायत से मिली थी, जहां उन्होंने फुलेरा गांव के दामाद का किरदार निभाया था। खासकर शादी वाले एपिसोड में उनकी परफॉर्मेंस और डायलॉग्स ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी। सिर्फ एक सीन में दमदार छवि छोड़ने वाले इस कलाकार की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी।

-आसिफ खान की तबीयत बिगड़ने की खबर जैसे ही सामने आई तो उनके फैंस की चिंता बढ़ गई थी। फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अब जब उन्होंने खुद सामने आकर हेल्थ अपडेट दिया है, तो फैंस को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+