धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के बारे में ये क्या बोल दिया? अब मचेगा बवाल? मिनटों में वीडियो हुआ वायरल

Dhanashree Verma: कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर धनश्री वर्मा इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रही हैं। शो में वह लगातार अपने एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल को लेकर कोई न कोई नया खुलासा कर रही हैं।

तलाक को लेकर धनश्री वर्मा का चौंकाने वाला दावा
इस शो में धनश्री वर्मा ने पहली बार अपने पूर्व पति भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक लेने को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने सरेआम कहा है कि युजवेंद्र शादी के बाद से ही उन्हें धोखा दे रहे थे।

Dhanashree Verma

धनश्री वर्मा का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में धनश्री वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने को कंटेस्टेंट एक्टर अर्जुन बिजलानी से अपना दर्द बयां करती नजर आ रही हैं। धनश्री एक्टर से साफ कह रही हैं कि वह शादी के बाद से ही परेशान रहने लगी थीं।

अर्जुन बिजलानी को बयां किया अपना दर्द

वीडियो में धनश्री वर्मा कह रही हैं- अगस्त 2020 में मेरा और उसका (युजवेंद्र चहल) का रोका हुआ था। उसके बाद दिसंबर 2020 में हमने शादी कर ली थी। रोके के बाद से वह बदल गया था। जब हम डेटिंग करते थे तब वो कुछ और था लेकिन रोके के बाद मेरे प्रति उसका बर्ताव बदलने लगा था।

धनश्री ने कहा- रोका होने के बाद युजवेंद्र में बदलाव आ गया था

धनश्री वर्मा कहती हैं- रोका हो ने से पहले जब हम एक दूसरे को डेट कर रहे थे तब वो मेरी हर बात को बिना कहे ही समझता था। मुझे सपोर्ट करता था लेकिन फिर अचानक ही उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा। शादी के बाद तो वो मुझे कई बार इग्नोर भी कर देता था।

'मेरे प्रति उसका बर्ताव बदलने लगा था'

-धनश्री वर्मा ने आगे कहा- मुझे ये सब अजीब सा लगने लगा था। रोका होने के बाद शादी होने तक हम दोनों ने साथ में कई जगह ट्रैवल भी किया था, जहां पर मुझे उसका बर्ताव अच्छा नहीं लगा था। पर मेरी एक बुरी आदत है कि मैं सामने वाले को कई चांस देती हूं ताकि वो खुद को सुधार ले और रिश्ता कायम रहे।

-इसके बाद अर्जुन बिजलानी वीडियो में कहते हैं- मैं युजवेंद्र ये पर्सनली कई बार मिल चुका हूं लेकिन मुझे तो उनका व्यवहार सही लगा है। वह काफी शांत हैं, कम बोलते हैं। इस पर धनश्री वर्मा अजीब सी नजरों से अर्जुन को देखती हैं और मुस्कुराती हैं। तब अर्जुन कहते हैं- वैसे इंसान का पता नहीं चलता कि किसके साथ कैसा व्यवहार करने लगे।

वीडियो में रोने लगीं धनश्री वर्मा

-इसके बाद धनश्री वर्मा कहती हैं- मैंने शादी के बाद उसमें बदलाव देखा। कोशिश की थी कि ये रिश्ता बच जाए लेकिन मैं हार गई। फिर मैंने ही इस शादी को तोड़ने का फैसला लिया। मैं ही उससे अलग हो गई और ये जरूरी था। इसके बाद धनश्री वर्मा रोने लग जाती हैं।

-इससे पहले जब शो में आदित्य नारायण ने धनश्री वर्मा से पूछा था कि तलाक को कितना समय हो गया है, तो उन्होंने जवाब दिया था- ऑफिशियली लगभग एक साल हो चुका है। इस पर एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने कहा था- तलाक काफी जल्दी हो गया। तब धनश्री ने सफाई देते हुए कहा था- ये जल्दी इसलिए हुआ क्योंकि ये आपसी सहमति से था।

'अजनबियों को समझाने की कोई जरूरत नहीं'

वहीं धनश्री वर्मा ने आगे कहा था- लोग एलिमनी की बातें करते हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सिर्फ इसलिए कि मैं चुप रहती हूं, लोग कुछ भी कहेंगे? मेरे माता-पिता ने सिखाया है कि सफाई उसी को दो जो मायने रखता है। बाकी अजनबियों को समझाने की कोई जरूरत नहीं है।

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा की शादी और तलाक

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने जून 2022 में अलग होने का फैसला लिया और मार्च 2025 में उनका तलाक औपचारिक रूप से पूरा हुआ। इस दौरान मीडिया में खबरें आई थीं कि धनश्री वर्मा ने 60 करोड़ रुपए की एलिमनी मांगी है, लेकिन उनके परिवार ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+