थाईलैंड के क्लब में ये क्या कर रही थीं अंजलि अरोड़ा? वीडियो देख लोगों के उड़े होश, बोले- अब ये सब चल रहा है

Anjali Arora Thailand: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अंजलि अरोड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

थाईलैंड पहुंची हं अंजलि अरोड़ा
हाल ही में अंजलि अरोड़ा का एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लेटेस्ट वीडियो के चलते अंजलि अरोड़ा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अंजलि अरोड़ा वलाइट पिंक शॉर्ट ड्रेस पहनकर स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Anjali Arora

थाईलैंड के बार क्लब में किया ऐसा काम

बताया जा रहा है कि ये वीडियो थाईलैंड के एक बार क्लब का है। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने अंजलि अरोड़ा की जमकर आलोचना की है और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हालांकि कुछ लोगों को उनका डांस परफॉर्मेंस पसंद आया है लेकिन ज्यादातर कमेंट्स में नाराजगी ही देखने को मिल रही है।

केदारनाथ यात्रा के बाद बारिश में भीगते हुए बनाया था बोल्ड वीडियो

-इससे पहले अंजलि अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल के साथ केदारनाथ की यात्रा का वीडियो शेयर किया था। उस क्लिप में अंजलि अरोड़ा नीले रंग के आउटफिट में आकाश का हाथ थामे मंदिर की सीढ़ियां चढ़ती नजर आई थीं। उन्होंने हर हर महादेव का जाप करते हुए मंदिर दर्शन किए और बर्फ से ढके पहाड़ों की खूबसूरत झलकियां भी फैंस के साथ शेयर की थीं।

-अंजलि अरोड़ा कुछ समय पहले गी बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के गाने 'दिल पे चलाई छुरियां' को लेकर चर्चा में थीं, जिसने इंटरनेट पर जमकर धूम मचाई है। वहीं एक दूसरे वीडियो में अंजलि नीले और गुलाबी रंग की साड़ी पहने, बारिश में भीगते हुए बेहद दिलकश अंदाज में डांस करती नजर आ रही थीं।

ऐसे बढ़ी अंजलि अरोड़ा की पॉपुलैरिटी

-आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा को सबसे ज्यादा पहचान 'काचा बादाम' गाने पर बने वायरल डांस वीडियो से मिली थी। इसके बाद वह बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉक अप' का हिस्सा बनी थीं। शो में उनकी मुनव्वर फारूकी से दोस्ती ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। हालांकि शो के बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ गए थे।

-पॉपुलैरिटी बढ़ने के बाद अंजलि अरोड़ा ने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है और हाल ही में उन्होंने 'श्री रामायण कथा' में माता सीता की भूमिका निभाकर सभी को चौंका दिया था। अंजलि अरोड़ा अपने हर नए वीडियो और पब्लिक अपीयरेंस से चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि कभी-कभी यही वजह उन्हें विवादों और ट्रोलिंग का शिकार भी बना देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+