Weekend Ka Vaar Update: इस हफ्ते फिर हुआ सलमान के शो में शॉकिंग एविक्शन, नाम जान निकल जाएंगे आंसू
Weekend Ka Vaar Update: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इस समय दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। हर हफ्ते नए ट्विस्ट और गेम में आए बदलाव लोगों को बांधे रखते हैं। हाल ही में शो से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है-इस हफ्ते के कप्तान प्रणित मोरे को घर से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, यह एविक्शन एक सामान्य एलिमिनेशन नहीं है, बल्कि इसमें एक बड़ा सरप्राइज छुपा हुआ है।

मेकर्स का सीक्रेट दांव
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार, शो के मेकर्स ने प्रणित को बेघर करने के बजाय उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया है। शो के फैन पेज ने पोस्ट करते हुए लिखा, "प्रणित मोरे बिग बॉस 19 से बाहर हो गए हैं, लेकिन उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा गया है।" इस रणनीति को शो का अब तक का सबसे दिलचस्प मोड़ माना जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रणित वहीं से घरवालों पर नजर रखेंगे और सही मौके पर वापसी करेंगे।
वोटिंग ट्रेंड्स ने चौंकाया
इस हफ्ते के नॉमिनेशन लिस्ट में अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी को छोड़कर बाकी सभी सदस्य नामांकित थे। वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक, प्रणित मोरे सबसे ऊपर चल रहे थे, यानी दर्शक उन्हें बाहर नहीं देखना चाहते थे। इसके बावजूद उनका एविक्शन देखकर फैंस हैरान रह गए। रिपोर्ट्स का दावा है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते मेकर्स ने उन्हें अस्थायी रूप से घर से बाहर करने का फैसला लिया है।
डेंजर जोन में थीं कुनिका और नीलम
इस हफ्ते कुनिका सदानंद और नीलम गिरी डेंजर जोन में थीं, और माना जा रहा था कि उनमें से कोई एक घर से बाहर होगी। लेकिन मेकर्स ने सभी को चौंकाते हुए प्रणित को निकाल दिया। दर्शकों का कहना है कि यह फैसला शो की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
आगे क्या होगा दिलचस्प
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सीक्रेट रूम में रहकर प्रणित गेम में क्या बदलाव लाएंगे। क्या वे घरवालों की चालों को समझकर वापसी करेंगे या फिर यह शो में नया ड्रामा शुरू करने की तैयारी है? जो भी हो, 'बिग बॉस 19' का यह ट्विस्ट निश्चित रूप से आने वाले एपिसोड्स को और ज्यादा रोमांचक बना देगा।












Click it and Unblock the Notifications