Hostel Daze: कॉलेज के फाइनल ईयर में पहुंची दोस्तों की गैंग, राजू श्रीवास्तव को देखकर इमोशनल हुए फैंस
वेब सीरीज 'हॉस्टल डेज' के टीजर में पहले दो सीजन की कुछ झलक दिखाई गई है। इसके साथ ही ये मिनी रीकैप के तौर पर दिखाया जाता है।
Hostel Days: फेमस वेब सीरीज 'हॉस्टल डेज' के तीसरे सीजन का टीजर मंगलवार को जारी किया गया है। ये शो इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में दोस्तों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमता है। अकैडमिक कैलेंडर के एक साल का एक सीजन बनाया गया है। नए सीजन में ये गैंग अब इंजीनियरिंग कॉलेज में अपने तीसरे साल में एंटर करता है। सबसे दिलचस्प और भावुक करने वाली बात ये है कि इसमें दर्शकों को दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की झलक भी देखने को मिलती है, जिसने फैंस को काफी इमोशनल करके रख दिया है।

टीजर में पहले दो सीजन की कुछ झलक दिखाई गई है। इसके साथ ही ये मिनी रीकैप के तौर पर दिखाया जाता है। इसमें देखने को मिलता है कि कॉलेज के पहले दो साल किस तरह से बीते। वॉइस ओवर में सुनाई देता है कि जैसे दिया बुझने से पहले फड़फड़ाता है, वैसे ही एक इंजीनियर तीसरे साल में बुदबुदाता है।
triple dose of dosti, dillagi, and dorm-room drama coming your way this november! #HostelDazeOnPrime S3, Nov 16 💙@FilmJihadi @shubhamgaur09 @Utsavsarkar4 #AhsaasChanna #AyushiGupta #LuvVispute @baskarabhi #TalhaSiddiqui #SuprithKundar #HarishPeddinti @ArunabhKumar pic.twitter.com/vBbsf58WkL
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 8, 2022
जैसा कि क्लिप में देखा जा सकता है कि स्टूडेंट्स तीसरे साल में कैसी परिस्थितियों का सामना करते हैं। इसमें रोमांस की भी कोई कमी नहीं है। इस टीजर में दिवंगत कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव की झलक भी दिख रही है, जिसे देखकर फैंस खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक पा रहे हैं।
बताते चलें कि हॉस्टल डेज सीजन द वायरल फीवर द्वारा बनाया गया है। अभिनव आनंद ने इसका निर्देशन किया है। इसके साथ ही तीसरा सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 नवंबर को स्ट्रीम किया जाएगा।
ये सीरीज कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। इसमें अहसास चन्ना, लव विस्पुते, शुभम गौर, निखिल विजय, आयुषी गुप्ता और उत्सव सरकार एक बार फिर दोस्ती के साथ दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन करते हुए नजर आने वाले हैं। ये सीजन भी बीते सीजन की तरह ही मजेदार होने वाला है। लेकिन कई चीजे हैं, जो इसे बीते सीजन से भी ज्यादा दिलचस्प बनाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications