क्राइम, थ्रिलर और रहस्य से भरी है वेब सीरीज 'आखिरी सच', बुराड़ी कांड पर बने इस शो को जानें कहां और कब देखें
Aakhri Sach Web Series: बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'आखिरी सच' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ये बेव सीरीज काफी दमदार है और लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिलहाल इस वेब सीरीज के दो ही एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। वेब सीरीज 'आखिरी सच' गत 25 अगस्त 2023 को ही रिलीज हुई है जिसकी कहानी दिल्ली के बहुचर्चित बुराड़ी कांड पर आधारित है।
'आखिरी सच' में तमन्ना भाटिया का किरदार
वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2', 'जी करदा' और रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाने के बाद एक बार फिर तमन्ना भाटिया वेब सीरीज 'आखिरी सच' के साथ हाजिर हो गई हैं। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। फिलहाल सीरीज के दो एपिसोड ही रिलीज हुए हैं और हर शुक्रवार को इसका एक-एक एपिसोड रिलीज किया जाएगा। इस वेब सीरीज में तमन्ना भाटिया ने एक दमदार पुलिस ऑफिसर आन्या का किरदार निभाया है, जो काफी पावरफुल महिला है।

क्राइम, थ्रिलर और रहस्य से भरी सीरीज
इस वेब सीरीज में तमन्ना भाटिया के अलावा अभिषेक बनर्जी, शिविन नारंग, दानिश इकबाल, निशु दीक्षित, कृति विज और संजीव चोपड़ा जैसे शानदार कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। आपको बता दें कि क्राइम, थ्रिलर और रहस्य की खुलती परतों की ये सीरीज एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी।
'आखिरी सच' वेब सीरीज की कहानी
तमन्ना भाटिया के इस नए वेब सीरीज आखिरी सच की कहानी दिल्ली के चर्चित बुराड़ी कांड से प्रेरित है। जानकारी के अनुसर साल 2018 में दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जब एक ही परिवार के 11 लोगों की एकसाथ मौत हो गई थी। इनके इस मौत की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। दरअसल एक ही परिवार में 11 लोग हंसी-खुशी जीवन बिता रहे होते हैं लेकिन घर का छोटा बेटा अंधविश्वास के चंगुल में फंस जाता है। उसे लगता है कि उसके स्वर्गवासी पिता उसे सही रास्ता दिखा रहे हैं।
परिवार के 11 लोगों ने साथ में किया सुसाइड
धीरे-धीरे घर के बाकी सदस्य भी घर के छोटे बेटे की बातों पर भरोसा करने लगते हैं और एक दिन घर के 11 लोग एक साथ सुसाइड कर लेते हैं। इस घटना से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल जाती है। इस केस की जांच का जिम्मा स्पेशल ऑफिसर आन्या को दिया जाता है। केस की जांच के दौरान आन्या और उसकी पूरी टीम के सामने कई ऐसे राज खुलते हैं जो उनके होश उड़ा देते हैं।
सीरीज के केवल 2 एपिसोड स्ट्रीम हुए हैं
आखिर परिवार के 11 सदस्यों ने एक साथ सुसाइड क्यों किया? इस घटना के पीछे क्या राज है? अंधविश्वास और जादू टोने ने सभी की जान ली या मामला मर्डर का है? इन सभी सवालों के जवाब के लिए इस वेब सीरीज को पूरा देखना जरूरी है। 'आखिरी सच' का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया है। रॉबी ने शानदार काम किया है। हालंकि अभी इस वेब सीरीज के केवल 2 एपिसोड स्ट्रीम हुए हैं, लेकिन दोनों ही पावरफुल हैं जो दर्शकों को कहानी से कनेक्ट करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications