Watch Video: एयरपोर्ट पर राखी सावंत ने की सहरी, इडली और वड़ा के लिए दिए 600 रुपए, वायरल हुआ वीडियो
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट के एक रेस्तरां में वड़ा, इडली और सांभर खातीं नजर आ रही हैं।

Rakhi Sawant Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत अपनी अजीबोगरीब हरकतों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि कई बार उनका ड्रामा लोगों को बिल्कुल पसदं नहीं आता है और लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लग जाते हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी से शादी करने के बाद अपना धर्म बदल लिया था और ऐसे में वह रमजान में रोजा रख रही हैं। कभी वह इफ्तारी करती दिखाई देती हैं तो कभी नमाज पढ़ते हुए नजर आती हैं। फिलहाल वह मुंबई एयरपोर्ट पर सहरी करती हुईं दिखाई दी हैं।
राखी सावंत ने एयरपोर्ट पर की सहरी
आपको बता दें कि हाल ही में राखी सावंत को मुंबई एयरपोर्ट पर सहरी करते हुए देखा गया है। राखी जिस दुकान से सहरी के लिए फूड आइटम्स खरीद रही थीं, वहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राखी सावंत कभी कहती हैं कि वह रोजा रख रही हैं और कभी कहती हैं कि उनका रोजा टूट गया है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या कर रही हैं।
राखी ने खाया वड़ा और सांभर
फिलहाल राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट के एक रेस्तरां में वड़ा, इडली और सांभर खातीं नजर आ रही हैं। राखी वीडियो में कह रही हैं कि वह सहरी कर रही हैं। इतना ही नहीं, जिस दुकान से वो खाने का सामान खरीद रही हैं, उसके दुकानदार को वह बोल देती हैं कि ये उल्लू बना रहा है। देखें वीडियो-
दुकानदार ने कहा- 600 रुपए हुए हैं
पैपराजी विरल भयानी ने अपने ऑफिशियिल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राखी सावंत दुकानदार से कहती हैं- एक वड़ा दो और एक इडली दो। मैं सहरी कर रही हूं एयरपोर्ट पर। इसके बाद दुकानदार उनसे पैसे मांगता है। कहता है कि 600 रुपये हो गए हैं। इसके बाद राखी उस दुकानदार से कहती हैं- तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है? बताओ एक प्लेट में एक इडली और एक वड़ा का 600 रुपये मांग रहा है। ये उल्लू बना रहा है। हालांकि दुकानदार इस दौरान बताता है कि उन्होंने वहां से जो-जो खरीदा है, उन सबका वो दाम बता रहा है। देखें वीडियो-
राखी सावंत ने पढ़ी दुआ
इसके बाद राखी सावंत मुंबई एयरपोर्ट पर ही सहरी करती हैं। उसके पहले वह अपना मोबाइल निकालकर उससे कुछ पढ़ने लग जाती हैं। राखी कहती हैं अगर कुछ गलत हो जाए तो माफ कर देना। लेकिन वहां मौजूद वो दुकानदार उन्हें पढ़वाता है। उसके बाद वो खाना शुरू करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications