Watch Video: आराध्या बच्चन पर टिकीं लोगों की आंखें, हुई ऐश्वर्या राय के संस्कारों की तारीफ, जानें क्या हुई बात

Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan: मां ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन, क्लास और स्टाइल के मामले में इवेंट में पहुंचे सभी लोगों को पीछे छोड़ रहे थे। लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

aishwarya rai bachchan

Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन गत 31 मार्च को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड गार्डन में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची थीं। बेटी आराधअया के साथ उनका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि मां ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन क्लास और स्टाइल के मामले में इवेंट में पहुंचे सभी लोगों को पीछे छोड़ रहे थे। लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि इस इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन हरे रंग के हेवी वेट लहंगे में नजर आईं जिसे उन्होंने सुंदर से हरे रंग और सिल्वर रंग दुपट्टे के साथ टीम अप किया गया था। ऐश्वर्या राय के लहंगे की चोली सिंपल थी लेकिन स्लीव बॉर्डर और बॉटम को कुछ पेचीदा स्टोन्स और सिंपल मोटिफ्स के साथ शानदार तरीके से डिजाइन किया गया था। जबकि बेटी आराध्या बच्चन एथनीक अनारकली सूट में नजर आई थीं।

ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन पर टिकीं सबकी निगाहें
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को साथ में देखकर लोग उनसे नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं। दोनों ने इस इवेंट में शिरकत की जहां सबकी नजरें बस मां-बेटी की इस जोड़ी पर ही टिकी हुई थीं। मां ऐश्वर्या राय अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी बेची को हमेशा की तरह प्रोटेक्ट करती दिखीं। दोनों ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे थे। ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या का हाथ पकड़ रखा था। इस इवेंट में एथनीक अनारकली ड्रेस में पहुंची क्यूट आराध्या बच्चन की जमकर तारीफ होो रही है। वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट्स करते हुए कह रहे हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी को कितने अच्छे संस्कार दिए हैं और उनको कितने सलीके से सबकुछ सिखा रही हैं। देखें वीडियो-

आराध्या बच्चन के एथनीक लुक पर फिदा हुए लोग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मेकअप के मामले में भी ऐश्वर्या राय काफी क्लासी नजर आ रही थीं। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बहुत ही हल्का मेकअप कर रखा था। काजल से सजी आंखें और लाल लिपस्टिक लगाए वह काफी शानदार लग रही थीं और छोटी सी बिंदी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए थे। उन्होंने अपने एथनिक लुक को हेवी वेट ग्रीन लहंगे, सुंदर नेकपीस, हाथों में चुड़ियां और एक कलर की डिजाइनर पोटली के साथ टीम अप किया था।

लोगों ने की आराध्या बच्चन की तारीफ
मां ऐश्वर्या राय के साथ ही बेटी आराधा बच्चन ने भी इवेंट में एंट्री की। आराध्या बच्चन सिंपल बेबी पिंक अनारकली में बहुत ही प्यारी लग रही थीं। उनके अनारकली सूट के किनारों पर बहुत कम काम था और दुप्पटे पर चांदी की कढ़ाई थी। क्लासिक बैंग्स हमेशा की तरह ऐश्वर्या राय की नन्ही परी आराध्या पर बहुत सूट कर रहे थे। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+