Watch Video: सड़क पर अचानक गिरे व्यक्ति को गुरमीत चौधरी ने दिया CPR, सोशल मीडिया पर लोगों ने कही ये बात
Gurmeet Choudhary Video: टीवी की दुनिया में भगवान श्रीराम का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले एक्टर गुरमीत चौधरी इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल गुरमीत चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गुरमीत चौधरी जमीन पर गिरे एक व्यक्ति को सीपीआर दे रहे हैं। गुरमीत का ये वीडियो देखने के बाद से लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
गुरमीत चौधरी का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर गुरमीत चौधरी जमीन पर गिरे एक व्यक्ति को सीपीआर दे रहे हैं। साथ ही एक्टर वहां मौजूद दूसरे लोगों को भी उनकी मदद करने के लिए कहते हैं। गुरमीत सीपीआर देते हुए दूसरे लोगों से कहते हैं कि आप लोग इस व्यक्ति का हाथ और पैर मसाज कर दीजिए। ऐसे में कई लोग गुरमीत की मदद के लिए आगे भी बढ़ते हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

जमीन पर गिरे व्यक्ति को गुरमीत ने दिया सीपीआर
आपको बता दें कि गुरमीत चौधरी ने मुंबई के अंधेरी इलाके की सड़क पर गिरे एक व्यक्ति को सीपीआर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि आज के समय में सीपीआर को जानना बहुत ही जरूरी है ताकि सड़क पर किसी की भी मदद की जा सके। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है गुरमीत चौधरी जमीन पर बेहोशी की हालत में गिरे इंसान को लगातार सीपीआर दे रहे हैं। इसके बाद लोगों की काफी भीड़ वहां पर इकट्ठा हो जाती है। फिर कुछ लोग मिलकर उस इंसान को उठाकर अस्पताल ले जाते हैं।
लोगों ने की गुरमीत चौधरी की तारीफ
सोशल मीडिया पर गुरमीत चौधरी का ये वीडियो देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत बढ़िया गुरमीत भाई, आपसे यही उम्मीद थी। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- हर एक्टर, पहले एक इंसान होता है, आपने बहुत अच्छा काम किया है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए कहा है- किसी की जिंदगी बचाना बहुत बड़ी बात होती है।
गुरमीत चौधरी इन प्रोजेक्ट्स में आ चुके हैं नजर
आपको बता दें कि गुरमीत चौधरी टीवी के नए 'रामायण' सीरियल में प्रभु श्रीराम के रूप में नजर आए थे। लोगों ने उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया था। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल 'गीत हुई सबसे पराई' में मान सिंह खुराना का किरदार निभाया था। उन्होंने कृतिका सेंगर के साथ 'पुनर्विवाह' शो में भी काम किया था। वह 'झलक दिखला जा 5', 'नच बलिए 6' और 'खतरों के खिलाड़ी 5' जैसे रिएलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications