Watch Video: 'एनिमल' की सक्सेस को देख फूट फूटकर रोने लगे बॉबी देओल, कहा- मेरे लिए ये सब.....

Bobby Deol Crying Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' इस ससमय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। ये फिल्म गत 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई है और इसने अपने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है। फिल्म ने रिलीज होने के पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। फिल्म की कहानी के साथ साथ लोगों को रणबीर कपूर और बॉबी देओल का खूंखार लुक भी काफी पसंद आ रहा है। बॉबी देओल की दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की जा रही है।

'एनिमल' की सक्सेस पर भावुक हुए बॉबी देओल
वहीं फिल्म को मिल रहे प्यार को देखकर बॉबी देओल भी काफी भावुक हो गए थे। वह इतना इमोशनल हो गए थे कि पैपराजी को देखते ही वह फूट फूटकर रोने लगे। बॉबी देओल के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉबी देओल पैपराजी के सामने अपने सभी फैंस का हाथ जोड़कर शक्रिया अदा करते हैं। इसके बाद वह अपनी कार में बैठते समय बेहद इमोशनल हो जाते हैं और रोने लगते हैं।

bobby deol

बॉबी देओल ने कहा- मेरे लिए सब सपने जैसा
सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। फिल्म एनिमल में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए फैंस उन पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। बॉबी देओल कैमरे पर कहते हैं कि उन्हें बहुत खुशी है कि लोगों को ये फिल्म अच्छी लग रही है और लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। बॉबी देओल कहते हैं कि ये सब उनके लिए एक सपने जैसा है।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आपको बता दें कि इस फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया है। वह फिल्म में रणबीर कपूर के सौतेला भाई बने हैं और उनका किरदार गूंगा है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 116 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 63.8 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे दिन 66 करोड़ की कमाई की है। वहीं इन दो दिनों में एनिमल का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 129.80 करोड़ रुपये हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+