Brahmastra: सिर्फ 75 रुपए में थिएटर में देखें रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', जानिए कब और कैसे?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। लेकिन सिनेमा हॉल में जाकर सभी फैंस इसे मात्र 75 रुपए में देख सकते हैं।
मुंबई, 2 सितंबर: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर दोनों स्टार्स काफी एक्साइटेड हैं। खबरों के मुताबिक ये फिल्म इस साल की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप केवल 75 रुपए में फिल्म सिनेमा हॉल में देख सकते हैं। आश्चर्य है कि कैसे? चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर पीछे वजह क्या है।

सिर्फ 75 रुपए में देखें फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (MAI) और देशभर के सिनेमाघर मालिकों ने दर्शकों के लिए एक ऑफर जारी किया है। ये ऑफर सिर्फ एक दिन यानी 16 सितंबर के लिए होगा। इस दिन दर्शक फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का टिकट 75 रुपए में खरीद सकते हैं और फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

एक ही दिन के लिए है ये बंपर ऑफऱ
दरअसल, इस दिन नेशनल सिनेमा दिवस है। इसलिए मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन और देशभर के थिएटर्स ने फैसला लिया है इस खास दिन के मौके पर सभी फिल्मों का टिकट सिर्फ 75 रुपए का होगा। रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इससे पहले रिलीज हो रही है। इसलिए सभी फैंस इस फिल्म को मात्र 75 रुपए में देख सकेंगे।

जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?
जैसा की सभी जानते हैं कि कोरोना महामारी के दौरान सिनेमाघर लंबे समय तक बंद रहे। ऐसे में कई दर्शक हैं जिन्होंने अभी तक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में वापसी नहीं की। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस का उद्देश्य है सिनेमाघरों के सफलतापूर्वक फिर से खुलने का जश्न मनाना है और यह फिल्म देखने वालों के लिए 'धन्यवाद' है।

फिल्म ब्रह्मास्त्र अब तक की सबसे महंगी फिल्म
बात करें रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की तो एक्टर इसमें एक्शन मोड में नजर आएंगे। वहीं उनके किरदार के लिए एनिमेशन और टैक्नोलॉजी का खास इस्तेमाल किया गया है। यही वजह है कि, यह फिल्म इस साल की सबसे महंगी फिल्म होगी। इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का बताया जा रहा है। इसे करण जौहर, अपूर्वा मेहता, नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर, मरिज्के डिसूजा और अयान मुखर्जी ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में ये होंगे अहम किरदार
फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली बार ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। खास बात यह है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान कैमियो करते हुए नजर आएंगे। जिसके बाद से फैंस इस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिलहाल फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications