War 2 Teaser Out: ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' का टीजर हुआ रिलीज, जूनियर NTR के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट
War 2 Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है।
फिल्म 'वॉर 2' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज
आपको बता दें कि आज यानी 20 मई 2025 (मंगलवार) को फिल्म 'वॉर 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में लीड हीरो के तौर पर ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं जबिक साउथ के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर ने इस मूवी में विलेन का किरदार निभाया है।

जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर रिलीज हुआ टीजर
इस फिल्म से साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर 'वॉर 2' के मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया है। फिल्म के टीजर के रूप में जूनियर एनटीआर के फैंस को एक बड़ा तोहफा मिला।
फिल्म एक्शन-थ्रिलर से भरपूर है
-फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। लोगों को मूवी का टीजर काफी पसंद आ रहा है। 1 मिनट 34 सेकंड के टीजर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच जमकर एक्शन दिखाया गया है। ऐसे में ये साफ पता चल रहा है कि ये फिल्म एक्शन-थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। टीजर में कियारा आडवाणी की झलक भी देखने को मिली है।
-फिलहाल लोग फिल्म 'वॉर 2' के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये इस साल की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक है। जानकारी के अनुसार मेकर्स इस फिल्म के रिलीज होने से पहले से ही इसका जबरदस्त प्रमोशन शुरू कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अभी भी जारी है।
14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी ये फिल्म
जानकारी के अनुसार फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन रॉ एजेंट मेजर कबीर धलीवाल का रोल निभाते नजर आएंगे। वहीं फिल्म में विलेन का किरदार जूनियर एनटीआर निभा रहे हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी लीड एक्ट्रेस हैं। ये फिल्म आगामी 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म वॉर 2 को पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications