War 2 Box Office Collection: खत्म हुआ ऋतिक रोशन की फिल्म का क्रेज, 200 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल
War 2 Box Office Collection Day 7: वॉर 2 सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसने अपना पहला हफ्ता यानी 7 दिन पूरे कर लिए हैं। सोमवार से ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। सातवें दिन फिल्म का कलेक्शन और गिर गया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 199 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन दिन के हिसाब से इसकी कमाई गिरती जा रही है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके पहले छठवें दिन 8.25 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 8.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 31 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 33 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 56.50 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 199 करोड़ रुपये पहुंच गया है। दिन प्रतिदिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी गिर रही है।

इस फिल्म की गिरती कमाई से मेकर्स खुश नहीं है। क्योंकि फिल्म की शुरुआती कमाई देख, उन्हें लगा था कि आसानी से 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। लेकिन 7वें दिन भी फिल्म 200 करोड़ रुपये कमा नहीं पाई है। इसके अलावा अब फिल्म के ओटीटी पर भी रिलीज होने की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म वॉर 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म को ओटीटी पर आने में करीब 8 हफ्तों का समय लगेगा। थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए इतने दिनों का विंडो होता है। हालांकि अभी तक ऑफिशियल नहीं हुआ है कि वॉर 2 किस प्लेटफॉर्म पर आएगी।
'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण ₹400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में हुआ है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर को कास्ट किया। इसके जरिए वो नॉर्थ और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री के दर्शकों को साधना चाहते हैं। हालांकि इस मामले में मेकर्स का क्या प्लान बहुत सक्सेसफुल होता नजर नहीं दिख रहा है। इस फिल्म को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications