Padma Vibhushan: वैजयंतीमाला और चिरंजीवी हुए पद्म विभूषण से सम्मानित, केंद्र सरकार का जताया आभार
Padma Vibhushan Award: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंतीमाला और साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी को राष्ट्रपति दौपर्दी मुर्मू ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया। दोनों को फिल्मी दुनिया में अपना बेहतरीन योगदान देने के लिए ये अवॉर्ड दिया गया।
गुरूवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में देश के कई बड़े कलाकार शामिल हुए। साथ ही भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। इस अवॉर्ड के मिलने पर दोनों कलाकारों ने अपनी खुशी जताई।

Recommended Video
चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस का आभार जताया। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "कला प्रेमियों को, उन सभी को जिन्होंने कला के क्षेत्र में मेरा समर्थन किया, उनको आभार। केंद्र सरकार को जिन्होंने पद्म विभुषण पुरुस्कार दिया, उन सभी को जिन्होंने इस अवसर पर मुझे बधाई दी, मेरा अभिनंदन।"
वहीं वैजयंतीमाला ने कहा कि, 'मैं भगवान का धन्यवाद करती हूं कि मुझे 1969 में पद्म श्री मिला था और अब मुझे पद्म विभूषण मिला है। ये मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात है और इसे पाकर मैं बेहद खुश हूं।' बता दें कि वैजयंतीमाला ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें आशा, नया दौर, साधना और मधुमति शामिल हैं। उन्होंने दिलीप कुमार, देव आनंद, राजेंद्र कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। हालांकि अब उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है।
वहीं बात करें चिंरजीवी की तो वह साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उन्होंने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में दी हैं। एक्टिंग के अलावा वह राजनीति में भी सक्रिय हैं। उन्होंने 2008 में आंध्र प्रदेश में एक राजनीतिक दल प्रजा राज्यम पार्टी की शुरुआत की थी।












Click it and Unblock the Notifications