विवियन डीसेना ने इस्लाम कबूल कर पढ़ी अपनी पहली रमजान तारावीह, फोटो शेयर कर कही ये बात
Vivian Dsena Ramadan: विवियन डीसेना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जो कि अबू धाबी की शेख जायद मस्जिद की है।

Vivian Dsena Ramadan: टीवी के फेमस एक्टर विवियन डीसेना इन समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल हाल ही में एक्टर विवियन डीसेना ने ये खुलासा किया है कि वह शादीशुदा हैं और उनकी 4 महीने की एक बेटी भी है। सिर्फ इतना ही नहीं विवियन डीसेना ने लोगों को बताया है कि वह साल 2019 से इस्लाम धर्म को फॉलो कर रहे हैं। उनकी इन बातों को सुनने के बाद लोग हैरान हो गए हैं। इसी बीच विवियन डीसेना ने रमजान की अपनी पहली तारावीह की नमाज की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है जो इस समय लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
विवियन डीसेना ने पहली तारावीह की नमाज अदा की
आपको बता दें कि विवियन डीसेना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जो कि अबू धाबी की शेख जायद मस्जिद की है। इस इंस्टा स्टोरी पर विवियन डीसेना ने बताया है कि उन्होंने पहली तारावीह की नमाज अदा की है। विवियन के मुताबिक इसमें उन्हें बहुत ही सुकून महसूस हुआ है। विवियन डीसेना ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- आज बहुत ही कमाल का एक्सपीरियस रहा। शेख जायद मस्जिद के पीछे अपनी पहली तारावीह की नमाज अदा की। अल्लाह हम सभी की दुआएं कबूल करे। रमजान मुबारक हो। देखें पोस्ट-

2019 से इस्लाम फॉलो कर रहे हैं विवियन
आपको बता दें कि टीवी एक्टर विवियन डीसेना ने हाल ही बॉम्बे टाइम्स को बताया था कि उन्होंने साल 2019 में इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। हालांकि इस्लाम कबूल करने के बाद उनकी जिंदगी में ज्यादा कुछ नहीं बदला है। विवियन हीसेना ने बताया- मैं पैदाइशी ईसाई था लेकिन अब मैं इस्लाम धर्म कबूल कर चुका हूं। उन्होंने आगे बताया कि साल 2019 में रमजान के पाक महीने में ही उन्होंने इस्लाम कबूल किया था।

मिस्र के पत्रकार से की दूसरी शादी
हाल ही में विवियन डीसेना अपनी शादी को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार विवियन ने पहली शादी टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से की थी। लेकिन कुछ साल के बाद दोनों का तलाक हो गया था। फिलहाल विवियन ने खुलासा किया है कि उन्होंने मिस्र की एक पत्रकार से शादी की है और उनकी एक 4 महीने की बेटी भी है। आपको बता दें कि विवियन डीसेना टीवी के फेमस शोज जैसे 'मधुबाला', 'प्यार की ये एक कहानी', 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की', 'सिर्फ तुम', 'कसम से' में काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications