Vivek Oberoi: 'सोचा था सुसाइड कर लूं', विवेक ओबेरॉय ने बयां किया दर्द, ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप पर कही ये बात

मशहूर एक्टर विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय संग रहे अफेयर से जुड़े कई राज खोले। साथ ही उन्होंने बताया कि, इसका असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ में कैसे पड़ा।

Vivek Oberoi: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय 'क्रिष 3' के 'काल' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी सुपरहिट फिल्मों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री शोहरत हासिल की थी। लेकिन इसके बाद उनका करियर ऐसा चौपट हुआ कि, लंबे वक्त के लिए घर बैठ गए। उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो चुका था। उसी दौरान उनका मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप हुआ था। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में एक्टर ने अपने उस वक्त को याद कर दर्द बयां किया और बताया कि वह कैसे इन सबसे बाहर आ पाए।

विवेक ओबेरॉय को जब नहीं मिल रही थी फिल्में

विवेक ओबेरॉय को जब नहीं मिल रही थी फिल्में

ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय काफी टूट चुके थे। उस दौरान उन्हें अचानक फिल्में मिलनी बंद हो गई थी। एक्टर अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि, उस वक्त वह लगभग 18 महीने घर पर खाली बैठे रहे। विवेक ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि, अपने करियर में 'इतनी शानदार फिल्में देने के बावजूद भी मैं घर पर खाली बैठा रहा'।

जगह-जगह देता था ऑडिशन

जगह-जगह देता था ऑडिशन

विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा कि, 'मैं उस वक्त फिल्मों के लिए जगह-जगह ऑडिशन देने जाता था। लेकिन मैं ये बात किसी को नहीं बताता था कि, मैं सुरेश ओबेरॉय का बेटा हूं। लेकिन ना काम मिलने की वजह से मुझे बुरे ख्याल आते थे। यहां तक कि, मैंने सुसाइड तक करने का फैसला कर लिया था'।

'जिस दर्द से सुशांत सिंह राजपूत गुजरे...'

'जिस दर्द से सुशांत सिंह राजपूत गुजरे...'

इसके आगे विवेक ओबेरॉय ने दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र कर कहा कि, 'बॉलीवुड में जिस दर्द से सुशांत सिंह राजपूत गुजरे, मैं उसे समझ सकता हूं। बॉलीवुड इंडस्ट्री का एजेंडा इंसान को तोड़ कर रख देता है। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका और मां के सपोर्ट का जिक्र किया। विवेक ने कहा कि प्रियंका और मां ने उन्हें हर तरह से सहारा दिया और जिंदगी में दोबारा खड़े होने की हिम्मत उन्ही से मिली।

ऐश्वर्या संग ब्रेकअप पर कही ये बात

ऐश्वर्या संग ब्रेकअप पर कही ये बात

इस बीच विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय संग हुए ब्रेकअप पर कहा कि, 'ऐसा नहीं है कि मैं इस बारे में बात करने जा रहा हूं क्योंकि अब ये सब खत्म हो चुका है। इन सबको लेकर मेरे मन में कोई कड़वाहट नहीं है और मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका हूं।' हालांकि, इंटरव्यू के दौरान विवेक ने इस मुद्दे से बचने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं विवेक

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं विवेक

आपको बता दें कि, विवेक ओबेरॉय फिलहाल फिल्मों में काफी एक्टिव हैं और लगातार उनके एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। बड़े पर्दे से ज्यादा वह अब ओटीटी पर दिखाई देते हैं। इसके अलावा वह आजकल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। साथ ही फैंस से जुड़े रहने के लिए एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+