विवेक ओबेरॉय ने खोला बॉलीवुड का काला-चिट्ठा, किया चौंकाने वाला दावा और कहा- मुझे तो बर्बाद कर दिया
Vivek Oberoi On Bollywood: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहे हैं। एक समय पर पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ विवेक ओबेरॉय के अफेयर को लेकर खूब चर्चाएं होती थी।
साल 2002 में विवेक ओबरॉय ने शुरू किया था करियर
आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था और उसके बाद कई हिट फिल्मों में काम किया। कुछ महीने पहले वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आए थे।

फिल्में छोड़ एक्टर ने किया बिजनेस
विवेक ओबेरॉय ने फिल्मों में काम करने के साथ ही बिजनेस भी करना शुरू कर दिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर वो क्या बात था कि जिसके कारण विवेक ओबेरॉय को सफल फिल्मी करियर होते हुए भी बिजनेस की दुनिया में उतरना पड़ा था। इस बारे में एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था और कई चौंकाने वाले खुलासा किए थे।
'मैं बॉलीवुड के गंदे सिस्टम का शिकार बन गया'
विवेक ओबेरॉय ने इंडिया न्यूज से बातचीत में दावा किया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में लॉबिंग का शिकार हुए थे। वह इस बॉलीवुड के गंदे सिस्टम का शिकार बन गए थे। विवेक ओबेरॉय ने कहा- मैं पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हूं और बिजनेस कर रहा हूं। मेरी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया था, जब मेरी फिल्में हिट हो रही थीम, एक्टिंग की तारीफभी हो रही थी, लेकिन फिर भी कुछ कारणों के चलते मुझे काम के ऑफर नहीं मिल रहे थे।
'लॉबिंग का शिकार होने पर केवल दो ऑप्शन बचते हैं'
विवेक ओबेरॉय ने कहा था- जब आप बॉलीवुड के गंदे सिस्टम और लॉबी का शिकार बन जाते हैं, तो आपके पास केवल दो ऑप्शन बचते हैं। तब या तो आप हताश हो जाते हैं या फिर इसे एक चुनौती के रूप में लेते हैं और अपनी किस्मत को पलटवे की कोशिश करते हैं। मैंने बाद वाला रास्ता चुना और फिर बिजनेस करना शुरू कर दिया।
सलमान खान के साथ विवेक ओबेरॉय का जबरदस्त विवाद
आपको बता दें कि साल 2003 में विवेक ओबेरॉय का सलमान खान के साथ एक बहुत बड़ा विवाद हो गया था। तब विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान खान पर ऐश्वर्या राय को धमकाने और पीटने का आरोप लगाया था। साथ ही ये भी दावा किया था कि सलमान खान ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी है। कहा जाता है कि उसके बाद से विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर बर्बाद हो गया।












Click it and Unblock the Notifications