Spirit: संदीप की 'स्पिरिट' में हुई धांसू एक्टर की एंट्री, फिल्म से प्रकाश राज हुए बाहर, अनबन की खबरें सच!
Spirit: फिल्म मेकर Sandeep Reddy Vanga की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' चर्चा का विषय बनी हुई है। मेकर्स ने शुक्रवार 27 फरवरी को नया कैरेक्टर पोस्टर रिलीज किया, जिसमें Vivek Oberoi का पहला लुक सामने आया। पोस्टर जारी होते ही फिल्म को लेकर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर कास्ट और टीम को टैग करते हुए जानकारी शेयर की।

कास्ट लिस्ट से गायब एक नाम
हालांकि, इस पोस्ट में एक नाम प्रमुख रूप से गायब मिला, वो है प्रकाश राज। सूत्रों के अनुसार, अब वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। पहले उन्हें फिल्म में Prabhas, Triptii Dimri और विवेक ओबेरॉय के साथ अहम भूमिका निभानी थी। पिछले साल मेकर्स ने उनकी कास्टिंग की अनाउंसमेंट भी की थी।
विवाद की अटकलें
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि स्क्रिप्ट और एक सीन की शूटिंग को लेकर निर्देशक वांगा और प्रकाश राज के बीच मतभेद हुए थे। हालांकि, उस समय प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर इन खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज किया था। इसके बावजूद, नए पोस्टर से नाम हटने के बाद उनके फिल्म से बाहर होने की पुष्टि मानी जा रही है। 'स्पिरिट' में प्रभास और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को बड़े स्तर का पैन-इंडिया प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। इसे T-Series के बैनर तले भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।
वांगा की तेलुगु सिनेमा में वापसी
यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' के बाद पहली रिलीज होगी और एक दशक बाद तेलुगु सिनेमा में उनकी वापसी का प्रतीक मानी जा रही है। उनकी पिछली तेलुगु हिट 'अर्जुन रेड्डी' थी, जिसके हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' ने भी बड़ी सफलता हासिल की।
8 भाषाओं में होगी रिलीज
निर्माताओं ने 'स्पिरिट' को पैन-वर्ल्ड एंटरटेनर बताया है। यह फिल्म 8 भाषाओं में रिलीज की जाएगी और 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उम्मीद की जा रही है कि प्रभास की स्टार पावर इसे वैश्विक स्तर पर बड़ी सफलता दिलाएगी।












Click it and Unblock the Notifications