Same Sex Marriage: 'सेम सेक्स मैरिज' का विवेक अग्निहोत्री ने किया समर्थन, बोले- 'यह कोई अपराध नहीं बल्कि...'
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने 'सेम सेक्स मैरेज' जैसे मुद्दे पर अपनी राय रखी और उन्होंने इसे 'सामान्य' बताया।

Vivek Agnihotri Tweet Same Sex Marriage: 'द कश्मीरी फाइल्स' के निर्माता विवेक अग्निहोत्री अक्सर हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने सेम सेक्स मैरिज पर बयान दिया और इसे बिल्कुल सही बताया।
सेम सेक्स मैरिज पर बोले विवेक अग्निहोत्री
बता दें कि, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सेम सेक्स मैरिज पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद से मुद्दा बढ़ गया सेम सेक्स मैरिज पर आज यानी 18 अप्रैल को ही फैसला आ जाएगा। अब एक बार फिर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने देश के इस अहम मुद्दे पर अपने विचारों को खुलकर रखा है।
NO. Same sex marriage is not an ‘urban elitist’ concept. It’s a human need. Maybe some sarkari elites drafted it who have never travelled in small towns & villages. Or Mumbai locals.
First, same sex marriage is not a concept. It’s a need. It’s a right.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) April 18, 2023
And in a progressive,… https://t.co/M4S3o5InXI
यह एक जरूरत और है अधिकार
विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया और इसे सामान्य बताया। उन्होंने लिखा, 'नहीं सेम सेक्स मैरिज एक शहरी अवधारणा नहीं है। यह एक इंसान की जरूरत है। हो सकता है कि कुछ सरकारी वर्ग ने इसका मसौदा तैयार किया हो। जिन्होंने कभी छोटे शहरों और गांवों में यात्रा नहीं की होगी। सेम सेक्स मैरिज एक जरूरत है यह एक अधिकार है, और भारत जैसी प्रगतिशील, उदार और समावेशी सभ्यता में ये सामान्य होना चाहिए, अपराध नहीं।'
Come on Supreme Court! Pave the path. Legalise same-sex marriages.#AbKiBaarPyaar pic.twitter.com/Xk4ADBH3UF
— Hansal Mehta (@mehtahansal) April 18, 2023
हुए बुरी तरह ट्रोल
हालांकि विवेक अग्निहोत्री को इस बयान की वजह से लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले फिल्म मेकर हंसल मेहता ने भी सेम सेक्स मैरिज को खुलकर सपोर्ट किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'सुप्रीम कोर्ट आओ, रास्ता दिखाओ। समलैंगिक विवाहों को लीगल करो।' फिलहाल इस मुद्दे पर कई बॉलीवुड सितारे खुलकर अपनी राय रख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications