Vivek Agnihotri को नहीं पसंद आई शाहरुख खान की 'जवान'! बोले- 'वो और बेहतर कर सकते थे'
द वैक्सीन वॉर के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान की फिल्म जवान देखी। उन्होंने बताया कि उन्हें किंग खान की फिल्म कैसी लगी।
Vivek Agnihotri On Jawan Movie: फिल्म पठान के बाद शाहरुख खान की फिल्म जवान इस साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में अब तक के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। 7 सितंबर को रिलीज हुई जवान अब भी चर्चा में है। सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस सभी को ये फिल्म काफी पसंद आई। वहीं अब द वैक्सीन वॉर के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस पर अपने विचार साझा किए।
हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर अपने रिव्यू साझा किए। उन्होंने कहा कि, 'जो भी उनकी फिल्में आई हैं मुझे लगता है वह बेहद सुपरफिशियल थी। फिल्म एक्शन के तौर पर काफी बेहतर थी लेकिन निर्माण के हिसाब से जिस तरह फिल्म को पेश किया गया मैं उससे जरा भी सहमत नहीं हूं।'

विवेक अग्निहोत्री ने आगे यह भी दावा किया कि, शाहरुख खान की सोशल मीडिया टीम ने उन पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि, 'उन्हें लगता है कि मैं...लेकिन मैं हमेशा उनकी तारीफ करता हूं।' इसके अलावा विवेक ने शाहरुख खान की पुरानी वीडियो पर बात की जिसमें वह नमस्ते की सलाम से अभिवादन कर रहे हैं। डाययरेक्टर ने दावा किया कि उस वीडियो को एडिट किया गया है।
बता दें कि, 28 सितंबर 2023 को विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर रिलीज हुई थी। द कश्मीर फाइल्स के मुताबिक इस फिल्म को इतना खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अब तक केवल 3 करोड़ की कमा पाई है। फिल्म में पल्लवी जोशी, नाना पाटेकर और अनुपम खेर जैसे बड़े एक्टर्स लीड रोल में नजर आए।
वहीं शाहरुख खान की फिल्म जवान की बात करें तो वर्ल्डवाइड इसने 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। वहीं देश में जवान अब तक 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी के साथ ये फिल्म हिंदी सिनेमा में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। बता दें कि जवान के बाद शाहरुख खान अब अपनी अगली फिल्म डंकी में नजर आएंगे। जो कि 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications