कैसे एक्टर्स हो जाते हैं ड्रग्स का शिकार? विवेक अग्निहोत्री ने उठाया बॉलीवुड के काले सच से पर्दा
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड से जुड़ा एक कड़वा सच बताया है। उन्होंने कहा कि यह न केवल प्रतिभा का केंद्र है बल्कि प्रतिभा का 'कब्रिस्तान' भी है।
मुंबई, 21 अगस्त: फिल्म द कश्मीरी फाइल्स के मशहूर निर्माता विवेक अग्निहोत्री अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। जितना ज्यादा फिल्म निर्माता संवेदनशील मुद्दों पर फैंस के लिए नई फिल्में लेकर आते हैं उतना ही वह सोशल मीडिया के जरिए इन मुद्दों पर अपनी खुलकर बात रखते हैं। इस बार विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर निशाना साधा है।

विवेक अग्निहोत्री ने बताई बॉलीवुड की इन साइड स्टोरी
विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया। जिसके जरिए फिल्म निर्माता ने इस पोस्ट के जरिए बॉलीवुड पर तंज कसा। इस पोस्ट पर विवेक अग्निहोत्री ने एक लंबा चौड़ा नोट लिखा। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बॉलीवुड, अंदर की कहानी, कृपया पढ़ें'।
'बॉलीवुड वैसा नहीं जैसा..'
साझा किए गए इस पोस्ट पर विवेक अग्निहोत्री ने लिखा कि, 'मैंने अब बॉलीवुड में इतना समय बिता लिया है कि अब मैं ये समझ सकूं कि इंडस्ट्री कैसे काम करती है। उन्होंने आगे लिखा, बॉलीवुड वैसा नहीं है जैसा आपको दिखता है। असली बॉलीवुड तो अंधेरी गलियों में बसता है, जिसे देख पाना आम इंसान के बस की बात नहीं। आइए आपको समझाते हैं।

'इन गलियों में आपको कई टूटें, बिखरें और..'
विवेक अग्निहोत्री ने अपने पोस्ट पर आगे लिखा, 'इन गलियों में आपको कई टूटें, बिखरें और दबे हुए सपने देखने को मिलेंगे। बॉलीवुड अगर कहानियों का संग्रहालय है तो प्रतिभा का कब्रिस्तान भी है। ये रिजेक्शन के बारे में नहीं है, बल्कि उस अपमान और शोषण के बारे में है जो सबके सपने तोड़ देता है। एक इंसान खाने के बिना रह सकता है, लेकिन सम्मान और उम्मीद के बिना रहना नामुमकिन हैं।

कैसे ड्रग्स के आदि होते हैं बॉलीवुड सितारे?
अपने इस पोस्ट में विवेक ने बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े खुलासे भी किए। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि, 'यह बहुत दुखद है कि लड़ाई लड़ने की बजाय लोग यहां हार मान लेते हैं। किस्मत वाले वही है जो वापस घर लौट पाते हैं। वहीं, जो लोग यहां रह जाते हैं, वह पूरी तरह से टूट जाते हैं। जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें थोड़ी बहुत झूठी सफलता मिलती है, वह ड्रग, शराब आदि नशे की लत के चलते अपना जीवन खराब कर लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट के जरिए बॉलीवुड के कई दूसरे काले सच भी उजागर करने की कोशिश की'।

जब अनुराग पर भड़के थे विवेक
बता दें कि, इससे पहले भी कई बार विवेक अग्निहोत्री ने ऐसे बयान दिए जिससे काफी चर्चा में रहे। हाल ही में अनुराग कश्यप ने एक बयान दिया जिसमें कहा गया था कि द कश्मीरी फाइल्स के बजाय आरआरआर का इस साल ऑस्कर के लिए भारत का सबमिशन होना चाहिए। जिसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने एक बयान जारी कर अनुराग को खूब खरी-खोटी सुनाई।












Click it and Unblock the Notifications