विवेक अग्निहोत्री को जान से मारने की मिली धमकी, शाहरुख खान के फैन ने लिखा- भेजा उड़ा दूंगा

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं उसमें शाहरुख खान के फैन क्लब नाम से आईडी बनाने वाले लोगों ने उनके लिए काफी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

vivek agnihotri

Vivek Agnihotri: बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। विवेक अग्निहोत्री आजकल हर मुद्दे पर अपनी आवाज उठाते नजर आते हैं। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद से विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हालांकि इस बार वह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' के गाने बेशर्म रंग पर अपना बयान देते नजर आए हैं। अब विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के जरिए ही शाहरुख खान और उनके फैंस पर निशाना साधा है। दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिसमें शाहरुख खान के नाम से फैन क्लब बनाए कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स ने विवेक अग्निहोत्री को काफी बुरा भला कहा है।

शाहरुख खान ने कही थी ये बात

शाहरुख खान ने कही थी ये बात

'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि शाहरुख खान का वो स्टेटमेंट सही था जिसमें उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर काफी नेगेटिविटी फैल गई है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल में एक इवेंट में बोलते हुए शाहरुख खान ने कहा था कि सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी नेगेटिविटी बढ़ गई है लेकिन फिर भी उनके जैसे पॉजिटिव लोग अपना काम कर रहे हैं।

शाहरुख खान के फैंस ने कही ऐसी बात

शाहरुख खान के फैंस ने कही ऐसी बात

विवेक अग्निहोत्री ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं उसमें शाहरुख खान के फैन क्लब नाम से आईडी बनाने वाले लोगों ने उनके लिए काफी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। यहां तक कि इन सभी फैंस ने विवेक अग्निहोत्री को जान से मारने तक की धमकी दी है। विवेक अग्निहोत्री को मैसेज में लिखा गया है- ढूंढ रहा हूं तुझे मैं..घर के अंदर घुस कर भेजा उड़ा दूंगा। बस देखते जाओ या अपना पोस्ट हटा दो।

विवेक अग्निहोत्री ने किया पलटवार

विवेक अग्निहोत्री ने किया पलटवार

विवेक अग्निहोत्री ने भी पलटवार करते हुए सभी स्क्रीनशॉट्स अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए हैं। उन्होंने शाहरुख खान पर तंज कसते हुए लिखा है- बादशाह आप सही थे, सोशल मीडिया पर काफी नेगेटिविटी फैल गई है लेकिन हम लोग पॉजिटिव हैं। विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख के उस स्टेटमेंट का ही जवाब दिया है।

शाहरुख खान का गाना नहीं आया पसंद

शाहरुख खान का गाना नहीं आया पसंद

कुछ दिनों पहले विवेक अग्निहोत्री एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' के गाने बेशर्म रंग पर अपना बयान देते नजर आए हैं। हालांकि लोगों को इनका बयान बिल्कुल पसंद नहीं आया था और ऐसे में लोग इनकी पुरानी बातें और पुरानी फिल्मों के बारे में कई तरह की जानकारी खोद-खोदकर निकाल रहे थे।

विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया वीडियो

विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें एक वीडियो अटैच्ड है। इस वीडियो में एक तरफ शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशरम रंग' चल रहा है और दूसरी तरफ एक 12 साल की लड़की कुछ बोल रही है। दरअसल वो लड़की शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के गाने बेशर्म रंग को 'रेप के लिए उकसाने' वाला बता रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+