कभी गांव की झोपड़ी में रहने वाले विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने मुंबई में एक शानदार घर खरीदा है। ये घर उन्होंने मुंबई के अंधेरी इलाके में खरीदा है।

मुंबई, 4 अक्टूबरः फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल विवेक अग्निहोत्री आजकल बॉलीवुड के कई मामलों में अपना बयान रखते नजर आते हैं। वह अपनी बयानबाजी के चलते विवादों में भी घिर जाते हैं। खबर है कि विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने मुंबई में एक शानदार घर खरीदा है। आपको बता दें कि डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई के अंधेरी इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

18 करोड़ रुपए में खरीदा नया घर

18 करोड़ रुपए में खरीदा नया घर

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार विवेक अग्निहोत्री ने ये एकटैसी रिएलिटी में लिया है। उन्होंने ये अपार्टमेंट 17.92 करोड़ रुपये में खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार पार्किंग को मिलाकर इस अपार्टमेंट का एरिया 3,258 स्क्वेयर फीट है। खबर है कि विवेक अग्निहोत्री ने इस अपार्टमेंट के लिए 1.07 करोड़ रुपए की स्टैंप ड्यूटी चुकाई है। ये अपार्टमेंट 55 हजार रुपये प्रति स्क्वेयर फीट की कीमत से खरीदा गया है।

कभी छप्पर के घर में रहते थे विवेक अग्निहोत्री

कभी छप्पर के घर में रहते थे विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री आज के समय में एक सफल डायरेक्टर हैं। मीडिया रोपिर्ट के अनुसार एक समय में वह छप्पर के बने घर में रहते थे। उन्होंने काफी गरीबी में दिन गुजारे हैं। आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित धन्यौरा गांव के रहने वाले हैं। इसी गांव में विवेक अग्निहोत्री पले-बढ़े थे।

एड फिल्मों से की थी करियर की शुरुआत

एड फिल्मों से की थी करियर की शुरुआत

विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली से मास कम्युनिकेशन और एडवरटाइजिंग का कोर्स किया था। इसके बाद वह मुंबई जाकर एड फिल्ममेकर बन गए। उन्होंने सबसे पहले कुछ एड एजेंसी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने कुछ टीवी सीरियल्स का निर्देशन किया। इसी दौरान विवेक अग्निहोत्री की मुलाकात टीवी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी से हुई और फिर कुछ साल बाद उन दोनों ने शादी कर ली।

साल 2005 में बनाई थी पहली फिल्म

साल 2005 में बनाई थी पहली फिल्म

विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्टर के तौर पर साल 2005 में फिल्म 'चॉकलेट' बनाई थी। उन्होंने कई फिल्में डायरेक्ट कीं लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से मिली। इस फिल्म को उन्होंने बहुत ही कम बजट में बनाया लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और इसने ताबड़तोड़ कमाई की।

मुंबई में जी रहे हैं लग्जरी लाइफ

मुंबई में जी रहे हैं लग्जरी लाइफ

विवेक अग्निहोत्री आज अपना गांव छोड़ सपनों की नगरी मुंबई में लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक अग्निहोत्री इस समय कुल 10 करोड़ रुपए के संपत्ति के मालिक हैं। सिर्फ 25 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने 250 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। जल्द ही विवेक अग्निहोत्री 'द दिल्ली फाइल्स' नाम से अपनी अपकमिंग फिल्म लेकर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+