मालदीव कॉन्ट्रोवर्सी में विवेक अग्निहोत्री ने की दमदार एंट्री, तस्वीरें शेयर कर कह दी ऐसी बात
India-Maldives Row: इस समय सोशल मीडिया पर मालदीव और लक्षद्वीप को लेकर चर्चा जारी है। इंटरनेट पर बॉयकॉट मालदीव का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है। लक्षद्वीप और मालदीव पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक हॉट टॉपिक बना हुआ है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस चर्चा में जमकर हिस्सा ले रहे हैं और बयानबाजी कर रहे हैं।
विवेक अग्निहोत्री की हुई एंट्री
अक्षय कुमार, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, श्रद्धा कपूर समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को फॉलो किया और हैशटैग एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स को सपोर्ट किया है। अब इस ट्रेंड में फिल्म मेकर और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी अपनी एंट्री कर ली है।

विवेक अग्निहोत्री ने शेयर की सी बीच की फोटोज
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर समुद्र किनारे की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह समुद्र किनारे की खूबसूरती का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। हालांकि विवेक अग्निहोत्री ने ये नहीं बताया है कि ये तस्वीरें कहां की हैं लेकिन उन्होंने अपने कैप्शन में साफ किया है कि ये भारत का हिस्सा है। उन्होंने कैप्शन में एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स को लेकर बात की है।
विवेक अग्निहोत्री ने पोस्ट में लिखी ये बात
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा है- भारत समुद्री जिंदगी के साथ शांत, लंबे, साफ और सुरक्षित समुद्र तटों से भरा है और अद्भुत लोगों से घिरा हुआ है.. और भोजन की विविधता। भारत में वॉटर स्पोर्ट्स सबसे सस्ते और बेहतरीन भी हैं। डायरेक्टर के इस पोस्ट की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इंडियन टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं।
India is full of quiet, serene, long, clean and safe beaches with healthy marine life and surrounded by wonderful people. And the variety of food. Water sports in India are also the cheapest and excellent. #ExploreIndianIsland pic.twitter.com/D5waMw8HZU
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) January 8, 2024
मालदीव वर्सेज लक्षद्वीप की जंग
आपको बता दें कि गत 4 जनवरी 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके साथ ही उन्होंने इंडियन टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात भी कही थी। इस पर मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मालदीव वर्सेज लक्षद्वीप की जंग जारी हो चुकी है और लोग इस पर अपन राय रख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications