'शिव के साथ कभी खिलवाड़ मत करो',विवेक अग्निहोत्री ने रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र पर कही ऐसी बात कि हो गया वायरल

'शिव के साथ कभी खिलवाड़ मत करो...', विवेक अग्निहोत्री ने रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र पर कही ऐसी बात कि हो गया वायरल

मुंबई, 10 सितंबर:फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा, जो इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, आखिरकार शुक्रवार (9 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म में शिवा का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, नागार्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर हैशटैग बायकॉट ब्रह्मास्त्र ट्रेंड कर रहा था। बहिष्कार के आह्वान और विरोध के बीच ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई की है। लेकिन सोशल मीडिया पर स्पष्ट रूप से नेटिजन्स को प्रभावित करने में ये फिल्म विफल रही है। इसी बीच द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र पर तंज कसा है, उनका ट्वीट वायरल हो गया है।

विवेक अग्निहोत्री ने रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र पर ली चुटकी!

विवेक अग्निहोत्री ने रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र पर ली चुटकी!

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ब्रह्मास्त्र के फिल्म निर्माताओं पर अप्रत्यक्ष रूप से चुटकी ली है। विवादों के बीच ब्रह्मास्त्र टीम पर तंज करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, 'शिव के साथ कभी खिलवाड़ मत करो...'' इस ट्वीट के साथ विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स के अभिनेता अनुपम खेर की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर द कश्मीर फाइल्स फिल्म के सीन की है।

रणबीर कपूर को फिल्म में दिखाया गया शिव की भूमिका में

रणबीर कपूर को फिल्म में दिखाया गया शिव की भूमिका में

आश्चर्य है की बात ये है कि विवेक अग्निहोत्री का ये ट्वीट ब्रह्मास्त्र पर एक चुटकी लेने जैसा लगता है, क्योंकि फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर को शिव की भूमिका में दिखाया गया है, अलौकिक शक्तियों वाला व्यक्ति। फिल्म की रिलीज से पहले, रणबीर का गोमांस (बीफ) खाने को लेकर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो गया था। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर ने निर्माताओं को भगवान शिव के भक्त की भूमिका में रणबीर कपूर को फिल्म में ना लेने की बात कही थी।

सोशल मीडिया पर ब्रह्मास्त्र को मिले मिक्स रिव्यू

सोशल मीडिया पर ब्रह्मास्त्र को मिले मिक्स रिव्यू

वर्तमान में, सोशल मीडिया पर ब्रह्मास्त्र को मिक्स रिव्यू मिले हैं। कुछ ने इसे केवल एक अच्छा वीएफएक्स और एक्शन वाली फिल्म बताया है। तो वहीं कईयों ने फिल्म की कहानी और पटकथा पर निराशा व्यक्त की है। ब्रह्मास्त्र: पार्ट - शिव, इस फिल्म का पहला पार्ट है। दूसरा और तीसरा पार्ट भी आएगा। ये फिल्म अयान मुखर्जी की एस्ट्रावर्स फ्रैंचाइजी का हिस्सा है।

'समस्या यह है कि बॉलीवुड में सब कुछ नकलीपन है...'

'समस्या यह है कि बॉलीवुड में सब कुछ नकलीपन है...'

इस बीच, विवेक ने हाल ही में उन रिपोर्टों पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें दावा किया गया था कि मल्टीप्लेक्स चेन को ब्रह्मास्त्र के नुकसान का सामना करना पड़ा। विवेक ने लिखा था, ''समस्या यह है कि बॉलीवुड में सब कुछ नकलीपन पर चलता है। और कोई जवाबदेह नहीं है। ऐसे में कोई भी इंडस्ट्री चल नहीं सकती, जो अनुसंधान एवं विकास में 0% निवेश करता है और सितारों पर 70-80% पैसा बर्बाद करता है। ब्रह्मास्त्र ने पीवीआर और आईनॉक्स निवेशकों की ₹800 करोड़ से अधिक की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।''

क्या सच में बीफ खाते हैं विवेक अग्निहोत्री?

क्या सच में बीफ खाते हैं विवेक अग्निहोत्री?

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में उनके एक पुराने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने गोमांस खाने की बात कबूल की थी। बीफ खाने के बारे में रणबीर कपूर का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसको लेकर दावा किया जा रहा था कि विवेक अग्निहोत्री बीफ खाते हैं।

'कॉफी क्लब को फिल्म पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए'

'कॉफी क्लब को फिल्म पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए'

विवेक ने ट्विटर पर इसको लेकर लिखा, "मुझे लगता है कि कॉफी क्लब के शरारती लड़कों को अपनी एसएम एजेंसियों और पीआर फर्मों को मुझसे लड़ाई लड़ने के बजाय अपनी फिल्म पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहना चाहिए। मैं उस तरह का नहीं हूं जिसे आप फ्री हैम्पर्स से तोड़ सकते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+