'आतंकवाद से लड़ने के लिए किया...', सिक्योरिटी विवाद पर विवेक अग्निहोत्री ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब

विवेक अग्निहोत्री सिक्योरिटी के साथ वॉक पर निकले। जिसको लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। ट्रोल होने के बाद अब उन्होंने एक ट्वीट के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Vivek Agnihotri: 'द कश्मीरी फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया था जिसमें वह सिक्योरिटी के साथ सड़कों पर वॉक करते हुए नजर आए। जिसके बाद की यूजर्स ने उनको जमकर ट्रोल किया। किसी ने इसको दिखावा बताया तो किसी ने टैक्स के पैसों की बर्बादी कहा। अब विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट के जरिए ट्रोलर्स को इसका करारा जवाब दिया है।

सिक्योरिटी को लेकर विवेक अग्निहोत्री हुए ट्रोल

सिक्योरिटी को लेकर विवेक अग्निहोत्री हुए ट्रोल

विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो कई सुरक्षा अधिकारियों से घिरे हुए सड़क पर घूमते हुए नजर आए थे। विवेक अग्निहोत्री ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा कि, 'कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार को दिखाने की कीमत चुकानी पड़ती है। एक हिंदू बहुसंख्यक देश में। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, हां।' इस वीडियो को शेयर करने के बाद लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

ट्रोलर्स को डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब

ट्रोलर्स को डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब

विवेक की इस वीडियो का विरोध करने वाले ट्रोलर्स ने उनके कमेंट सेक्शन में क्लास लगाते हुए बोला कि 'हमारे टैक्स का पैसा सरकार ऐसे बर्बाद कर रही'। वहीं कुछ यूजर्स ने यह तक दावा किया कि, विवेक अग्निहोत्री मिली सुरक्षा का सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। अब ऐेसे में विवेक अग्निहोत्री ट्रोलर्स को इसका करारा जवाब दिया है।

 'पैसे का इस्तेमाल धार्मिक आतंकवाद से लड़ने के लिए...'

'पैसे का इस्तेमाल धार्मिक आतंकवाद से लड़ने के लिए...'

विवेक ने एक यूजर को जवाब दिया जिसने कहा था कि, सरकार हमारे टैक्स का पैसा बर्बाद करती है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कश्मीर में कड़ी सुरक्षा की एक तस्वीर साझा की। जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'यहां करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल धार्मिक आतंकवाद से लड़ने के लिए किया जाता है। अगर यह आतंकवाद बंद हो जाए तो मैं भी खुलकर जी सकता हूं। #कश्मीर।"

विवेक अग्निहोत्री को मिली थी धमकी

आपको बता दें कि, विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म द कश्मीरी फाइल्स मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडितों की हत्याओं और पलायन पर आधारित है। जिसको लेकर काफी बवाल मचा था। इन सबके चलते विवेक अग्निहोत्री को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई। लेकिन इन सबके बावजूद यह फिल्म दुनिया भर में ₹340 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही और साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक है।

विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म

विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म

फिल्म द कश्मीरी फाइल्स के बाद दिसंबर 2022 में विवेक अग्निहोत्री ने घोषणा की थी कि वह अब अपनी अगली फिल्म द वैक्सीन वार की जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे। जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म अगले साल 2023 में स्वतंत्रता दिवस के मौके रिलीज होगी। इसके अलावा फिल्म को हिंदी के अलावा 11 अन्य भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Recommended Video

    Vivek Agnihotri ने कहा 'The Kashmir Files' झूठी थी, Anurag Kashyap का जवाब | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+