क्या प्रभास के 'सालार' पर विवेक अग्निहोत्री ने निकाली अपनी भड़ास, कहा- एक्शन तो एकदम बकवास है
Vivek Agnihotri On Salaar: साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग मूवी 'सालार' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गत 6 जुलाई को फिल्म 'सालार' का टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म के टीजर को लोगों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ लोगों को जहां ये टीजर काफी पसंद आया है तो वहीं कुछ लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने प्रभास की फिल्म 'सालार' के टीजर पर अपना बयान दिया है।
आपको बता दें कि फिल्म 'सालार' के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं जिन्हें साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म्स 'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' के लिए भी जाना जाता है। 'सालार' का टीजर जैसे ही रिलीज किया गया था ये ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा था। हालांकि कई लोगों को इस टीजर ने निराश किया है। कुछ लोगों ने तो इसे केजीएफ की कॉपी बताया है। अब डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी बिना नाम लिए मेकर्स पर हमला बोला है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए हैं, जो वायरल हो रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने साधा निशाना
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया है, लेकिन 'सालार' का टीजर आने के बाद ही उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर सामने आया है। ऐसे में लोगों का कहना है कि उन्होंने प्रभास की फिल्म पर ही निशाना साधा है। उन्होंने तेज आवाज के साथ बकवास एक्शन वाली फिल्मों पर तंज कसा है। उन्होंने ये भी कहा है कि सिनेमा हिंसा को ग्लैमराइज कर रहा है।
नाम न लेते हुए एक्शन फिल्म को कहा बेकार
एक सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री ने जवाब देते हुए लिखा है- अब सिनेमा में चरम हिंसा को ग्लैमराइज करना भी प्रतिभा माना जाने लगा है। बकवास सिनेमा को प्रमोट करना बड़ा टैलेंट माना जाता है। किसी नॉन एक्टर को सबसे बड़े स्टार के रूप में प्रमोट करना सबसे बड़ी प्रतिभा मानी जाती है और ये मान लेना कि दर्शक अति-मूर्ख हैं, सभी प्रतिभाओं की जननी है।
'बकवास एक्शन करके फिल्म सुपरहिट बनाने की कोशिश'
विवेक अग्निहोत्री ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा है- हमने बेहतरीन इंजीनियरिंग और दमदार कहानियों वाली ऐसी कई फिल्में भी बनाई हैं, जैसे कि 'शोले'। लेकिन अब हर कोई मानता है कि दर्शकों को बेवकूफ बनाकर, मार्केटिंग को हाइप करके और लाउड साउंड में बकवास एक्शन करके फिल्म को सुपरहिट बनाया जा सकता है। भारतीय बॉक्स ऑफिस को देखते हुए ये सच भी लगता है।
टॉम क्रूज की हुई जमकर तारीफ
वहीं विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक ट्वीट में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की अपकमिंग मूवी 'मिशन इंपॉसिबल: डेड रेकॉनिंग' की तारीफ भी की है। उन्होंने लिखा है- असाधारण एक्सपेरिमेंट। इनोवेशन, इंजीनियरिंग,असाधारण एक्शन सिनेमा की दुनिया 'मिशन फिल्म'। मुझे उम्मीद है कि किसी दिन हम कुछ ऐसा बनाएंगे जिसमें सिर्फ एक स्टार इमेज को क्रिएट किया जाएगा।
28 सितंबर को रिलीज होगी 'सालार'
फिल्म 'सालार' आगामी 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास के अलावा टीनू आनंद, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू नजर आएंगे। इस फिल्म को कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम के अलावा हिंदी भाषा में पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि ये फिल्म भी दो हिस्सों में होने वाली है। 'सालार' का ये पहला पार्ट है, जिसका नाम Salaar: Part 1-Ceasefire है।












Click it and Unblock the Notifications