Vishnu Prasad Death: विष्णु प्रसाद की हुई मौत, निधन से पहले क्यों बेहोश हो गए थे एक्टर? जानें क्या हुआ था?

Vishnu Prasad Death: साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि मशहूर मलयालम एक्टर विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है। एक्टर के निधन की खबर से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

मलयालम एक्टर विष्णु प्रसाद की हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर विष्णु प्रसाद ने गत 1 मई 2025 (गुरुवार) रात को अंतिम सांस ली थी। अब उनके निधन का कारण भी सामने आ चुका है। एक्टर लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे जिसके चलते उनकी मौत हुई है। डाक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार लीवर के कॉम्प्लीकेशन्स के कारण ही एक्टर का निधन हुआ है।

Vishnu Prasad Death

मौत से पहले विष्णु प्रसाद होश में नहीं थे

खबर है कि एक्टर विषणु प्रसाद काफी समय से मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे थे। बताया जा रहा है कि अपने आखिरी दिनों में एक्टर विष्णु प्रसाद होश में ही नहीं थे। वहीं एक्टर किशोर सत्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर मलयालम एक्टर विष्णु प्रसाद के निधन की जानकारी दी है और इस खबर की पुष्टि भी की है।

एक्टर किशोर सत्या ने की निधन की पुष्टि

-किशोर सत्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर विष्णु प्रसाद की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- प्रिय साथियों, बहुत दुखद खबर, विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है। पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था। शोक...प्रार्थना है कि परिवार को उनके असामयिक निधन का सामना करने की शक्ति मिले।

-किशोर सत्या की इस पोस्ट के वायरल होने के बाद से विष्णु प्रसाद के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और दुख जता रहे हैं। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस समय इंडस्ट्री का हर कोई विष्णु प्रसाद की मौत की खबर से सदमे में है।

बेटी ने की थी पिता की जान बचाने की कोशिश

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर विष्णु प्रसाद की बेटी ने अपने पिता को बचाने की खूब कोशिश की थी। बेटी अपने पिता को लिवर का एक हिस्सा डोनेट करने के लिए भी तैयार थी लेकिन आखिरकार एक्टर को बचाया नहीं जा सका।

-लीवर ट्रांसप्लांट से पहले ही एक्टर विष्णु प्रसाद की मौत हो गई। उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि विष्णु प्रसाद ने तमिल फिल्म कासी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। विष्णु प्रसाद ने कई मलयालम फिल्मों में भी काम किया था। वह कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+