म्यूजिक कंपोजर विशाल मिश्रा ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच जो बयान दिया, उसे सुन गर्व से सिर हो जाएगा ऊंचा

Vishal Mishra Statement: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान जबरदस्ती भारत पर हमले की कोशिश कर उकसा रहा है। बीते दिनों भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वो लगातार भारत के बॉर्डर स्टेट पर ड्रोन से हमले कर रहा है।

भारत पाकिस्तान के इन मंसूबों को पूरी तरह से नाकाम कर रहा है। इन सबके बीच सिंगर और कंपोजर विशाल मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उनका ये बयान जानकर हर एक हिंदुस्तानी को गर्व होगा।

Vishal Mishra Statement

विशाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पहले ट्वीटर) पर लिखा, मैं कभी भी तुर्की और अजरबैजान नहीं जाऊंगा। न ही छुट्टी मनाने के लिए और न ही वहां अपना कोई कॉन्सर्ट करूंगा। मेरे शब्दों पर ध्यान दें। कभी नहीं। जब लड़ाई पाकिस्तान से हो रही है तो विशाल ने तुर्की और अजरबैजान की बात क्यों की? दरअसल, बीती रात पाकिस्तान ने भारत पर फिर से ड्रोन अटैक किए थे। तब मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया गया जिन ड्रोन से पाकिस्तान भारत पर हमला कर रहा है, वो तुर्की में बने हैं। इसी के बाद विशाल का गु्स्सा फूटा और उन्होंने तुर्की और अजरबैजान कभी न जाने की बात कही। विशाल की इस पोस्ट पर लोग भर-भरकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ब्रावो, विशाल भाई आप पर गर्व है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, देश सबसे पहले।

बता दें, भारत ने पाकिस्तान पर कभी भी हमला नहीं किया। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 टूरिस्टों को गोली मारी थी। जिसका बदला भारत ने 7 मई को एयर स्ट्राइक कर लिया। तब भी एक भी मिसाइल पाकिस्तान के किसी दूसरे इलाकों में नहीं गिराया गया। भारतीय सेना की तरफ से बताया गया कि हमला सिर्फ आतंकियों के ठिकाने पर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+