Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'थप्पड़ मारा अच्छा किया, मैं तुम्हे नौकरी दूंगा', कंगना रनौत को तमाचा पड़ने पर खुश हुए ये फेमस बॉलीवुड सिंगर

Vishal Dadlani On Kangana Ranaut: बॉलीवुड इंडस्ट्री से राजनीति में एंट्री कर चुकीं एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ गत 6 जून 2024 को एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ की एक महिला गार्ड ने कंगना रनौत को जोरदार थप्पड़ मारि दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैष।

कंगना रनौत को महिला गार्ड ने मारा था थप्पड़
आपको बता दें कि कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं बाद में कंगना रनौत ने एक वीडियो स्टेटमेंट भी जारी किया था जिसमें उन्होंने फैंस को बताया था कि वह दिल्ली पहुंच चुकी हैं और पूरी तरह से सेफ हैं।

vishal dadlani

महिला गार्ड के सपोर्ट में उतरे सिंगर विशाल ददलानी
इस बीच बॉलीवुड के फेमस कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनौत थप्पड़ कांड की घटना को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। इस दौरान सिंगर थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल को सपोर्ट करते नजर आए हैं।

महिला गार्ड को नौकरी देंगे विशाल ददलानी
आपको बता दें कि विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर घटना का एक वीडियो रिपोर्ट शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- मैं कभी भी हिंसा को सपोर्ट नहीं करता, लेकिन मैं इस सीआईएसएफ कर्मी के गुस्से की जरूरत को पूरी तरह से समझता हूं। अगर सीआईएसएफ द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है, तो मैं ये कहना चाहूंगा कि अगर वह इसे स्वीकार करना चाहे तो उनके लिए एक नौकरी इंतजार कर रही है। जय हिन्द, जय जवान, जय किसान।

vishal dadlani

विशाल ने महिला गार्ड के सस्पेंड होने के बाद लिखी ये बात
वहीं कांस्टेबल कुलविंदर कौर के निलंबन की रिपोर्ट सामने आने के बाद विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नई पोस्ट शेयर की और लिखा- डुंगाना के पक्ष के लोग, अगर उन्होंने कहा होता कि आपकी मां '100 रुपये में अवेलेबल' हैं तो आप क्या करेंगे? एक अलग स्टोरी में, विशाल ने फिर लिखा- फिर से अगर कौर को ड्यूटी से हटा दिया जाता है तो कोई उन्हें मुझसे कॉन्टेक्ट कराए और मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें नौकरी मिले।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के साथ क्या हुआ
कंगना रनौत ने इस घटना के बारे में बात करते हुए खुद बताया है कि उन्हें मीडिया और शुभचिंतकों से बहुत सारे फोन आ रहे थे। वह दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मौजूद थीं। तभी सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल अचानक ही उनकी तरफ आई। उसने एक्ट्रेस के चेहरे पर मारा और गाली देना शुरू कर दिया।

कंगना ने वीडियो जारी कर कही ये बात
जब कंगना रनौत ने उनसे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा कि वह किसान विरोध का समर्थन करती है। कंगना रनौत ने दिल्ली पहुंचने के बाद वीडियो स्टेटमेंट में कहा- मैं सुरक्षित हूं लेकिन मेरी चिंता ये है कि पंजाब में आतंकवाद बढ़ रहा है... हम इससे कैसे निपटें।

कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने बताई ऐसी बात
वहीं सीआईएसएफ की कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने भी इस थप्पड़ कांड के बारे में खुलकर बात की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुलविंदर कौर को घटना के बाद लोगों से बात करते हुए दखा जा सकता है। कुलविंदर कौर को वीडियो में कथित तौर पर ये कहते हुए सुना जा सकता है- कंगना ने बयान दिया कि किसान दिल्ली में इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें 100 या 200 रुपये का भुगतान किया गया है। उस समय मेरी मां भी प्रदर्शनकारियों में से एक थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+