'9 साल की उम्र में हुआ शोषण और...' मशहूर एक्टर का बड़ा खुलासा, पिता को बताने पर जमकर हुई पिटाई
विशाल आदित्य सिंह ने अपने साथ हुए शोषण की घटना को याद किया है। एक्टर ने अपने साथ हुई घटना को याद करते हुए बताया ऐसा करने वाला कोई और नहीं उन्हीं के होमटाउन का एक शख्स था।
मुंबई, 15 अगस्त: टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा विशाल आदित्य सिंह काफी फेमस हैं। विशाल 'बिग बॉस 13' में भी नजर आ चुके हैं। वैसे तो एक्टर बिग बॉस के घर में ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाए, लेकिन यही वो मौका था, जिसके जरिये उन्होंने अपनी जिंदगी की लड़ाइयों से फैंस को रूबरू करवाया था। उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ा एक दिल दहलाने वाला किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि वे मात्र 9 साल की उम्र में शोषण का शिकार हो चुके हैं। उस वक्त फैंस को ये शॉकिंग खुलासा जानकर काफी हैरानी हुई थी और अब एक बार फिर विशाल ने अपनी जिंदगी के उन मुश्किल भरे दिनों को याद किया है। उन्होंने ये भी बताया कि आखिर किस शख्स ने उनके साथ ऐसा किया था।

शर्मनाक घटना को किया याद
सोशल मीडिया पर सब कुछ ठीक वैसा नहीं होता, जैसा कि दिखाया जाता है। बात एक्टर विशाल आदित्य सिंह की करें, तो उन्होंने एक दफा अपने साथ हुई बुरी घटना का जिक्र करते हुए फैंस को शॉक कर दिया था। अब एक बार फिर उन्होंने दर्द भरे दिनों को याद किया है।

होमटाउन में घटी घटना
हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में विशाल ने बताया कि उनके होमटाउन आरा में ये सारी घटना घटी थी। शोषण को लेकर उन्होंने कहा कि उनके गांव में भी एक मीटू मूवमेंट की शुरुआत हुई थी।

पिता को बताया तो मार पड़ी
विशाल बताते हैं कि उस वक्त जब मैंने अपने पिता को ये सब बताया तो उन्होंने मुझे बहुत मारा था। लोग इससे पहले किसी को इस बारे में नहीं बताते थे। लोग मुंह काला ना होने के डर से ये सब बातें छिपा लेते थे।

किसने किया था शोषण?
अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर विशाल ने बताया कि ये उनके मोहल्ले के एक चाचा ने किया था। एक्टर ने ये भी कहा कि गांव में ऐसा बहुत होता है लेकिन लोग मानने को तैयार ही नहीं होते।

क्या बोले विशाल?
विशाल आगे बताते हैं कि जब वे मुंबई शिफ्ट हुए तो समझे कि उनके साथ गलत हुआ है। विशाल कहते हैं कि एक कचोट रह जाती है जब आप उस इंसान को देखते हो। जब मैं मु्ंबई आया तो मुझे समझ आया कि जो हुआ वो गलत हुआ और मुझे इसपर एक्शन लेना चाहिए।

हिम्मत से लिया काम
विशाल आगे बोले कि मैं उन चाचा के पास गया और उनसे पूछा जिस तरह से उन्होंने मेरे साथ किया, अगर मैं भी उनके बच्चों के साथ करूं तो क्या होगा? इसके बाद सबको उनकी करतूत के बारे में पता चल गया।












Click it and Unblock the Notifications