श्वेता तिवारी को डेट कर रहा है 8 साल छोटा यह फेमस एक्टर? शादी की फोटोज पर बोले-'हमारे रिश्ते की सच्चाई...'
Shweta Vishal Wedding Photos: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनकी अभिनेता विशाल आदित्य सिंह के साथ शादी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। बाद में पता चला कि ये एडिट की गई है और पूरी तरह से फेक है।
अब श्वेता तिवारी के साथ लगातार डेटिंग अफवाह वायरल हो रही शादी की तस्वीरों पर अभिनेता विशाल आदित्य सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। इंडिया फ़ोरम को दिए इंटरव्यू में आदित्य ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्होंने ये देखा लेकिन उन पर इन सब चीजों का कोई फर्क नहीं पड़ा।

विशाल ने कहा कि, 'मैं इन तस्वीरों को देखकर केवल हंस सकता हूं और कुछ नहीं कर सकता। मुझे श्वेता तिवारी के साथ अपने रिश्ते को लेकर किसी को समझाने की जरूरत नहीं है क्योंकि लोगों को जो सोचना है वही सोचेंगे। श्वेता और मैं अपने रिश्ते की सच्चाई जानते हैं, मुझे दूसरों की राय की परवाह क्यों करनी चाहिए।'
विशाल ने आगे कहा, 'जो भी हमें जानता है, वह समझता है कि मैं उन्हें 'मां' कहता हूं और हम एक बेहतरीन रिश्ता शेयर करते हैं। ये वायरल तस्वीरें मुझे परेशान नहीं करतीं, बस मुझे हंसाती हैं।' विशाल के इस बयान से ये साफ हो गया है कि वह श्वेता को डेट नहीं कर रहे हैं और ना ही उन्हें इन अफवाहों से कोई फर्क पड़ता है। वह फिलहाल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।
बता दें कि, श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह की पहली मुलाकात खतरों के खिलाड़ी 11 में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। एक्ट्रेस विशाल को अपने बेटे जैसा मानती हैं। वहीं श्वेता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी दो बार शादी हो चुकी है। पहले पति का नाम राजा चौधरी और दूसरे का नाम अभिनव कोहली है। एक्ट्रेस ने दोनों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें: Shweta Tiwari की मासूमियत पर फिदा हुआ मशहूर कॉमेडियन, खोला एक्ट्रेस को लेकर ऐसा राज












Click it and Unblock the Notifications