43 साल का ये बॉलीवुड स्टार बनेगा विराट कोहली की RCB का मालिक, इतने करोड़ रुपये में हुई डील!
आईपीएल के आगामी सीज़न से पहले सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। इन्हीं चर्चाओं के बीच एक खबर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, जिसमें दावा किया गया कि बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के नए मालिक बनने जा रहे हैं। हालांकि, इस दावे की हकीकत कुछ और ही है।

मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार, रणबीर कपूर पूरी आरसीबी टीम नहीं खरीद रहे हैं, बल्कि वह फ्रेंचाइज़ी में केवल 2 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने पर विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस हिस्सेदारी के लिए उन्हें लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश करना पड़ सकता है। फिलहाल इस डील को लेकर न तो रणबीर कपूर की ओर से और न ही आरसीबी मैनेजमेंट की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।
गौरतलब है कि आरसीबी की मौजूदा मालिकाना हक यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के पास है, इसके पहले विजय माल्या थे। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के आरसीबी मालिक बनने की खबर जिस तरह फैली, उसने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी, लेकिन हकीकत में यह केवल आंशिक निवेश से जुड़ी चर्चा तक सीमित है।
रणबीर कपूर का खेलों से जुड़ाव कोई नई बात नहीं है। वह पहले भी कई स्पोर्ट्स इवेंट्स में रुचि दिखा चुके हैं और क्रिकेट के बड़े प्रशंसक माने जाते हैं। ऐसे में उनका किसी आईपीएल टीम में निवेश करना चौंकाने वाला नहीं है, लेकिन फिलहाल यह केवल अटकलों और संभावनाओं के दायरे में ही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मेगा बजट फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म का अनुमानित बजट 400 से 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो सकती है। 'रामायण' को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है और सोशल मीडिया पर इसके हर अपडेट पर फैंस की नज़र बनी हुई है। ऐसे में रणबीर कपूर का नाम आईपीएल और फिल्मों-दोनों वजहों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications