कपिल शर्मा शो देखते हुए विराट कोहली के खर्च हो गए थे 3 लाख रुपए, देखें दिलचस्प वीडियो
नई, दिल्ली, 7 अगस्त। द कपिल शर्मा शो एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी कॉमेडियन कपिल शर्मा की कॉमेडी देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। इस शो में बॉलीवुड के एक्टर ही नहीं क्रिकेटर भी गेस्ट बनकर आते रहते हैं। वहीं एक कपिल शर्मा शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें इंडियन टीम के कैप्टन और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली गेस्ट बनकर पहुंचे थे। कपिल शर्मा के इस शो में विराट ने इस शो से जुड़ी एक ऐसी बात शेयर की जिसे सुनकर दर्शक हंस-हंस कर लोट-पोट हो गए थे।

शो देखते के चक्कर में विराट कोहली को 3 लाख रुपए लगा था फटका
इस वीडियो में विराट शेयर किया कि कैसे एक बार कपिल शर्मा शो देखने के चक्कर में उन्होंने मिनटों में 3 लाख रुपए गवां दिए थे। विराट कोहली ने खुलासा किया कि कपिल शर्मा के शो को देखने के लिए उन्होंने 3 लाख रुपये का भुगतान किया था। विराट ने बताया कि 'जब हमारी पूरी टीम फ्री होती है तो हर कोई एक साथ बैठकर कपिल शर्मा का शो देखना पसंद करते हैं।

विराट ने बताया खाली समय में पूरी टीम एक साथ बैठकर देखती है ये शो
इस वीडियो में विराट शेयर किया कि कैसे एक बार कपिल शर्मा शो देखने के चक्कर में उन्होंने मिनटों में 3 लाख रुपए गवां दिए थे। विराट कोहली ने खुलासा किया कि कपिल शर्मा के शो को देखने के लिए उन्होंने 3 लाख रुपये का भुगतान किया था। विराट ने बताया कि 'जब हमारी पूरी टीम फ्री होती है तो हर कोई एक साथ बैठकर कपिल शर्मा का शो देखना पसंद करते हैं।

जानें दिलचस्प वाकया
ये वाकया श्रीलंका दौरे का है। विराट ने कहा कि श्रीलंका के दौरे पर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बोर हो रहे थे और टाइम पास करने के लिए उन्होंने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का एक एपिसोड देखने का फैसला किया। कोहली ने सोचा कि वह हवाई अड्डे के वाई-फाई का उपयोग करके पूरा एपिसोड देख रहे हैं। वो कपिल शर्मा शो का मजा लेते रहे । लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वो वाई फाई नहीं उन्होंने वास्तव में अपने फोन के सेलुलर 3 जी डेटा का इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।

विराट कोहली को भाई का फोन आया तब पता चली असलियत
विराट कोहली को इसका एहसास तब हुआ जब उसके भाई ने उसे फोन करके बताया कि उसका मोबाइल डेटा सीमा से अधिक हो गया है, और इंटरनेट डेटा उपयोग के कारण 3 लाख रुपये का बिल भेजा गया है। जिसको सुनकर विराट के होश उड़ गए। हालांकि, क्रिकेटर ने कहा इस खर्च के लिए उन्हें कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कपिल के शो के अनुभव को याद किया।

इस तारीख से शुरू होगा द कपिल शर्मा शो
द कपिल शर्मा शो लंबे समय बाद 21 अगस्त को फिर से शुरू होने की उम्मीद है। कुछ हफ़्ते पहले, शो के निर्माताओं और कपिल ने दर्शकों को शो की वापसी के बारे में इसकी पहली झलक जारी की थी। इस पहले एपिसोड के अक्षय कुमार और फिल्म बेलबॉटम टीम शो के पहले मेहमान होंगे।

विराट-अनुष्का इन दिनों लंदन में इंग्लिश समर के ले रहे मजे
बता दें इस समय विराट और उनकी स्टार वाइफ अनुष्का शर्मा लंदन में इंग्लिश समर एन्जॉय कर रहे हैं। यह कपल अपने सोशल मीडिया पर क्यूट कपल की तस्वीरें शेयर करता रहा है। उन्होंने हाल ही में के एल राहुल और अन्य लोगों के साथ वामिका, अथिया शेट्टी की एक समूह तस्वीर साझा की।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में एक बेटी को जन्म दिया है वो आखिरी बार शाहरुख खान के साथ आनंद एल राय की ज़ीरो (2018) में देखी गई थीं। वह फिलहाल अपने प्रोडक्शन वेंचर्स में व्यस्त हैं।
Video देखने के लिए यहां करें क्लिक।












Click it and Unblock the Notifications