Viral Video: तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे प्रभास, 'आदिपुरुष' के प्री-रिलीज इवेंट से पहले किए भगवान के दर्शन
Prabhas Tirupati Balaji Temple: लोग प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच तिरुपति बालाजी मंदिर में इस फिल्म का एक प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया है।

Prabhas Tirupati Balaji Temple: साउथ के फेमस एक्टर प्रभास जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म आगामी 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास प्रभु श्रीराम का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस फिल्म में माता सीता के रोल में नजर आएंगी। इस समय मेकर्स जोर शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां एक्ट्रेस कृति सेनन ने कुछ दिनों पहले ही नासिक के सीता गुफा में जाकर माता सीता का आशीर्वाद लिया था वहीं अब फिल्म के लीड हीरो प्रभास ने फिल्म के रिलीज होने से पहले तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान के दर्शन किए।
Recommended Video
तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे प्रभास
आपको बता दें कि लोग प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रावण की भूमिका में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं। फिल्हाल इस फिल्म की रिलीज से पहले पूरी टीम जोरशोर से प्रमोशन कर रही है। इसी के तहत आज यानी 6 जून (मंगलवार) की शाम को 5 बजे तिरुपति बालाजी मंदिर में एक प्री-रिलीज इवेंट होगा।
मंदिर में प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन
खबर है कि तिरुपति बालाजी मंदिर के इस खास इवेंट में प्रभास की आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर दिखाया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकेगा। वहीं आज सुबह प्रभास ने तिरुपति बालाजी मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किए। उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों और वीडियोज को देखकर लोग प्रभास की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
लोगों की मानें तो प्रभास ने फिल्म के रिलीज होने से पहले भगवान तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद लिया है। शाम को होने वाले इवेंट में चिन्ना जीयर स्वामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं प्रभास के मंदिर जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' महाकाव्य रामायण का मॉर्डन एडेप्टेशन है। लगभग 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications