Viral Video: 'स्त्री 2' के गाने 'आई नहीं' पर छोटी बच्ची ने किया ऐसा डांस, देखकर श्रद्धा कपूर के भी उड़ जाएंगे

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर कई नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं।

'स्त्री 2' के गाने पर छोटी सी बच्ची ने किया डांस
फिल्म 'स्त्री 2' ने करीब 600 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया है। लोगों को न सिर्फ इस फिल्म की कहानी पसंद आई है बल्कि इसके गानों ने भी लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म के एक गाने पर डांस करती एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

stree 2 shraddha kapoor

छोटी सी बच्ची ने किया जबर डांस
फिल्म के सुपरहिट गाने 'आई नहीं 'पर एक डांस ग्रुप की छोटी सी मेंबर ने अपने लटके-झटकों से लोगों का दिल जीत लिया है। इस छोटी सी बच्ची ने इतना शानदार डांस किया है जिसे देखकर आपके होश उड़ सकते हैं। लोग इस वीडियो को देखकर उस छोटी सी बच्ची की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

बच्ची के ठुमकों की जमकर हो रही है तारीफ
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर की तरह ही वह छोटी बच्ची भी अपने ठुमकों से लोगों को दीवाना बना रही है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इस वीडियो को अब तक ढेर सारे लाइक्स मिल चुके हैं।

बच्ची ने पहनी श्रद्धा कपूर जैसी ड्रेस
वीडियो में डांस कर रही उस बच्ची ने श्रद्धा कपूर जैसे ही कपड़े पहने हैं। ऐसे में सबका कहना है कि वह बच्ची श्रद्धा कपूर का छोटा रूप लग रही है। लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद जमकर कमेंट्स किए हैं। लोग बच्ची की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि बच्चा ने श्रद्धा से कहीं अच्छा डांस किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+